26 मई 2018 दिन शनिवार का राशिफल और पंचांग: जानें कैसे खुश रखे शनिदेव को

आप सभी का मंगल हो. . .

।। आज का पञ्चाङ्ग ।।
ऋतु-ग्रीष्म
माह-अधिकज्येष्ठ
पक्ष-शुक्ल
तिथि-द्वादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:17
सूर्यास्त-06:43
राहूकाल (अशुभसमय) – प्रातः 09:00 से 10:30
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 03:40 से 05:10

।। आज का राशिफल ।।

मेष :- आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि आपके विचारों में स्थिरता का अभाव रहने से कुछ मामलों में उलझन अनुभव करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्पर्धात्मक वातावरण रहेगा।
राशिरत्न-मूँगा

22 मई 2018 दिन मंगलवार का राशिफल एवं पंचांग: जानिए आज किसपर कृपा होगी बजरंगबली की

वृष :- आज मन की सकारात्मक सोच आपको महत्‍वपूर्ण अवसरों से आपको उन्नति दे सकती है। आज नए कार्य का आरंभ करना उचित है। बातचीत में आपका जिद्दी व्यवहार परेशानियों में डाल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज का दिन ताजगी और स्फूर्ति से परिपूर्ण रहेगा। उत्तम भोजन सुंदर वस्त्रालंकार और मित्रों स्वजनों के साथ आपका दिन खूब आनंद में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में सुख-संतोष की भावना का अनुभव करेंगे।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-परिवार में मनमुटाव का आंशिक सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मानसिक उदविघ्नता रहेगी। मन दुविधा अनुभव करेगा इसलिए महत्त्वपूर्ण निर्णय टालना हितकर है। किसी के साथ गलतफहमी या वाद-विवाद होने की आशंका है।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। अस्थिर मानसिक स्थिति से परेशानी हो सकती है । स्त्री मित्रों से मुलाकात और लाभ होगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज  नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए मन में बनाई हुई योजनाएं साकार होंगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। उनसे लाभ होगा। व्यापारी और नौकरी करने वालों को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का योग है। राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज नए कार्य का आरंभ कर सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा या तीर्थस्थान पर जाना हो सकता है। विदेशगमन के लिए अवसर निर्मित होंगे तथा विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-  आज अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आपके लिए हितकर है। दैनिक कार्यों के अतिरिक्त नए कार्य हाथ में लेना उचित नहीं है। बीमार पड़ने का योग है। इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। अचानक धन लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु :- आज धार्मिक तीर्थ यात्रा सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। मनोरंजन की दुनिया में डूबे रह सकते हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। दांपत्यजीवन में उत्तम सुख की प्राप्ति होगी।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- व्यापार-धंधे के विकास और आर्थिक आयोजन के लिए आज आपका अनुकूल दिन है। वसूली या पैसे की लेन-देन करने में सफलता मिलेगी। आयात-निर्यात के व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-  आज प्रथक समय मानसिक अशांति और उद्वेग भरा रह सकता है। तेजी से बदलते विचारों के कारण अनिर्णाय की स्थिति रहेगी। ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे। संतानों के प्रश्न उलझन में डालेंगे। पेट की बीमारी से पीड़ित होने की संभावना है, कार्य में असफलत हताशा पैदा करेगी और आकस्मिक धन खर्च होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम रहेगा । माता का सहयोग उन्नति का कारण बनेगा। स्वास्थ् उत्तम रहेगा। मानसिक रूप से आप शान्ति में रहेंगे,धन का आगमन होगाऔर नौकरी में उन्नति हो सकती है।
राशिरत्न:-पुखराज

।। आज के दिन का विशेष महत्व ।।
1.आज ग्रीष्मऋतु अधिकज्येष्ठ माह शुक्लपक्ष द्वादशीतिथि शनिवार दिन है।
2. आज शनि प्रदोष व्रत है।

।। प्रेरणादाई छंद ।।
बालचरित अति सरल सुहाए। सारद सेष संभु श्रुति गाए।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि प्रभू का जो बाल चरित्र है यह बड़ा सरल है सरल माने इसमें कोई बाँका पन नही है ,टेढ़ा नहीं है ।यह सबके दिल मे बसजाने वाला है।या ये कहें कि सरल होने से महत्व कम हो जाये ऐसा नहीं स्वयं भगवान सरदा, शेष, शंकर व वेद जिनका नित्य गुण गान करते रहते हैं वे है परमात्मा राम।

।। वास्तु टिप ।।
पंचगव्य का घर मे छिड़काव करने से वास्तु दोष शांत होता है।

।। इति शुभम् ।।
आचार्य स्वमी विवेकानन्द
ज्योतिर्विद, सरस् कथा व्यास
श्री अयोध्याधाम
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button