21 मई, सोमवार का आर्थिक राशिफल: आज इन राशियों हो को होगा आर्थिक लाभ

मेष:आज आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा भी नहीं करें। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है। व्यर्थ व्यय से बचें।21 मई, सोमवार का आर्थिक राशिफल: आज इन राशियों हो को होगा आर्थिक लाभवृषभ:आज आपके कंधे पर कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन:कुछ उत्तरदायित्व वाला काम आज आपको मिलने वाला होगा। चलते-फिरते अचानक कोई प्रियजन मिल सकता है जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई के बावजूद आप स्वयं को कमजोर नहीं समझें।

कर्क:नयी प्रॉपर्टी खरीदने की सम्भावना है। आर्थिक समृद्धि तभी संभव है जब आप जीवन में थोड़ा धैर्य और सूझ बूझ से निवेश करें। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

सिंह:अपने चारों तरफ के वातावरण पर कड़ी नज़र रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आस-पास क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनस में राइवल उसका पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है।

कन्या:कोई आपसे प्रेम प्रणय का हाथ बढ़ा रहा है तो अपना स्टेट्स देखकर ही उसका जवाब दें। हो सकता है वह आपसे कोई शारीरिक फायदा उठाना चाह रहा होगा।

तुला:आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक:यदि आप आज कोई नई नौकरी खोज रहे हैं या फिर नया कारोबार करना चाहते हैं तो अपने ही आसपास के लोगों की मदद लें। हो सकता है इनमें से कोई आपके लिए मददगार साबित हो जाए।

धनु:आज आप अपने काम को निकालने में कुछ जल्दीबाजी करें। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।

मकर:आज आपके लिए किसी पुराने संकल्प को पूरा करने का दिन है। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।

कुंभ:कोई नया ओहदा या पद आपको मिल रहा है तो आप उसके स्वीकार करने में देर नहीं लगाएं, हो सकता है यहीं से आपके लिए तरक्की का द्वार खुल जाए।

मीन:आज आपको सजधज कर कहीं पर जाना पड़ सकता है या फिर किसी सभा समारोह के लिए तैयार होना पड़ सकता है। फिजूल की तड़क भड़क से दूर रहें। आज आपके लिए कुछ लोगों का ध्यान भी आकर्षित होगा।

Back to top button