22 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: आज का दिन इन राशिवालों के लिए ला रहा है मंगल ही मंगल

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 22 मार्च दिन गुरुवार22 मार्च दिन गुरुवार का राशिफल: आज का दिन इन राशिवालों के लिए ला रहा है मंगल ही मंगल

ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-पंचमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:00
सूर्यास्त-06:00
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
01:30 से 03:00तक
दिशाशूल-दक्षिण
शुभदिशा-उत्तर
अभिजितमुहूर्त-दोपहर11:36 से 12:22 तक
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:00 से 03:31 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज  आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा। माता से लाभ मिलेगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आंखो में तकलीफ हो सकती है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य अपूर्ण रहेंगे। खर्च अपेक्षा से अधिक होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी एवं संतान की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा। उत्तम भोजन मिलेगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारीगणों की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। धन संपत्ति–मान सम्मान के अधिकारी बनेंगे। कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है व उच्चपदाधिकारियों की अप्रसन्नता के कारण दुखी होने की संभावना भी है। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज वाणी पर संयम रखे। किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें, क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न हो इसका ध्यान रखें। परिवार एवं स्नेहियों के साथ उग्र विवाद के कारण तकलीफ हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज दिन में आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन का योग है। आज मनोरंजन के साधनों एवं वस्त्रालंकारों की खरीदारी का भी योग है। मान-सम्मान मिल सकता है। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक :-आज घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। धन लाभ होगा और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज व्यवसायिक कार्य में सफलता न मिलने पर थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर संयम रखिएगा। चर्चा और विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है, प्रियपात्र के साथ रोमांचक पल का आनंद ले पाएंगे।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं आनंद का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग हो सकता है। छाती में पीड़ा या कोई विकार हो सकता है। निद्रा का अभाव रहेगा। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज मित्रों एवं संबंधियों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा। मित्रों और स्वजनों से मुलाकात होगी। घर के आसपास कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। भाग्य की वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आप अपने  वाणी पर संयम रखें। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें और खान-पान का ध्यान रखें। 
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष पंचमी तिथि है।
2 आज स्कन्धमाता उपासना दिवस है व श्री पंचमी है।

।।प्रेरणा दाईचौपाई।।

सीतल मंद सुरभि बह बाऊ। हरषित सुर संतन मन चाऊ।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि आज परमात्मा राम के जन्म के पूर्व शीतल, मन्द, सुगन्धित वायु चल रही है। वायु देवता अपना सौभाग्य मना रहे है कि मेरा पुत्र इनकी सेवा करेगा और सन्त लोग हर्षित हैं।उनके मन मे है कि अब ब्रम्ह का क्या ध्यान करना वे तो स्वयं श्री अयोध्याधाम में प्रगट हो रहें हैं।

।।वास्तु टिप।।

1100 श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ ब्राम्हणों द्वारा करवाने व हवन, उसका दशांश भोजन करने से सर्वविधि वास्तु दोष का समन होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् कथा व्यास।।
। श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button