सिग्नेचर ब्रिज विवाद को लेकर मनोज तिवारी ने CM केजरीवाल के खिलाफ दर्ज कराई FIR

सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के मौके पर हुए विवाद के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी बनाया गया है। मनोज तिवारी ने अपने साथ हुई बदसलूकी के मामले में सीएम केजरीवाल और आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मनोज तिवारी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (मारपीट करना),506 (जान से मारने की धमकी देना), 308 (चोट पहुंचाना), 120B (आपराधिक षड़यंत्र रचना), 341 (रास्ता रोकना), 34 (दो व उससे अधिक) जैसी संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

एफआईआर में कहा गया है कि अमानुल्लाह ने अरविंद केजरीवाल के उकसाने के बाद तिवारी को जान से मारने की नीयत से नीचे धक्का दिया।

Back to top button