दिल्ली में टावर पर चढ़ शख्स ने की आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर संसस से लेकर सड़क पर प्रदर्शन हो चुके हैं, लेकिन शुक्रवार को इस मांग को लेकर एक शख्स ने दिल्ली में अनोखे, लेकिन खतरनाक अंदाज में प्रदर्शन किया। हुआ यूं कि आंध्र प्रदेश का यह शख्स हाथों में ‘विशेष राज्य के दर्जे की मांग’ का बैनर लेकर मेट्रो भवन स्थित टावर पर चढ़ गया। वह टावर पर चढ़कर लगातार इसकी मांग दोहराता रहा। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे  नीचे उतारा। दिल्ली में टावर पर चढ़ शख्स ने की आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग

यहां पर बता दें कि कभी एनडीए की सहयोगी तेलुगू देशम पार्टी केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की लगातार मांग कर रही है। विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू केंद्र को अपना कड़ा रुख भी दिखा चुके हैं। यहां तक कि टीडीपी संसद में अविश्वास प्रस्ताव भी ला चुकी है। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की विशेष दर्जा का वादा पूरी करने की मांग के संबंध में जेटली पहले ही तर्कसंगत ढंग से खारिज कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि 2014 में जब राज्य का विभाजन हुआ था उस समय ऐसी व्यवस्था थी। लेकिन अब यह सुविधा सिर्फ पूर्वोत्तर और तीन पर्वतीय राज्यों तक ही सीमित है।

इन 11 राज्यों को मिला हुआ है विशेष राज्य का दर्जा

गौरतलह है कि वर्तमान में 29 राज्यों में से 11 को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ है। फिलहाल कम से कम पांच राज्य विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने मांग कर रहे हैं। इनमें बिहार और आंध्र प्रदेश प्रमुख है। असम, जम्मू एवं कश्मीर, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और उत्तराखंड  को विशेष राज्य का दर्जा हासिल है। वहीं, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, बिहार और गोवा विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

Back to top button