मनुष्य के सही स्वभाव और भविष्य के लिए जन्म समय का आधार होता है जरुरी

ज्योतिष की मदद से जन्म समय के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव की जानकारी मिल सकती है। रात में जन्म लेने वाले और दिन में जन्म लेने वाले लोगों में काफी अंतर होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रात में जन्मे लोग ज्यादा जोखिम लेते है वहीं दिन में जन्म लेने वाले लोग काम के प्रति ज्यादा ईमानदार होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानिए दिन में जन्मे और रात में जन्म लेने वालों का स्वभाव कैसा हो सकता है-मनुष्य के सही स्वभाव और भविष्य के लिए जन्म समय का आधार होता है जरुरी

दिन में जन्में लोगों का स्वभाव

  • जिन लोगों का जन्म दिन में होता है, वे रात में जन्मे लोगों की अपेक्षा कम साहसी होते हैं। ये लोग जोखिम भरे कामों से बचते हैं।
  • स्वास्थ्य में मामले में दिन में जन्म लोग भाग्यशाली रहते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
  • रात को जन्म लेने वाले लोग थोड़े आलसी होते हैं, लेकिन दिन जन्म लोग किसी भी काम आलस्य नहीं करते हैं। हर काम ईमानदारी से करना पसंद करते हैं।
  • ये लोग भावुक होते हैं, दूसरों की परेशानियां नहीं देख पाते हैं और मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • ये लोग भगवान पर पूरा भरोसा करते हैं और इनका स्वभाव धर्म से प्रभावित होता है।
  • जिन व्यक्तियों का जन्म दिन में होता है, वे शांति से काम करना पसंद करते हैं।
  • रात में जन्मे लोगों की अपेक्षा इन लोगों में गुस्सा थोड़ा कम होता है। इनका गुस्सा जल्दी ही शांत भी हो जाता है।
  • घर-परिवार और समाज में इन्हें मान-सम्मान मिलता है।
  • अपने कर्मों के साथ ही कभी-कभी भाग्य पर भी ये लोग भरोसा कर लेते हैं।
  • जीवन साथी के प्रति ईमानदार रहते हैं और सभी के सुख का ध्यान रखते हैं।

रात में जन्में लोगों का स्वभाव

  • रात में जन्में लोगों की कुंडली में बृहस्पति और राहु मजबूत होता है। जिस कारण इन पर पैसों की कमी नहीं रहती।
  • रात में जन्में लोगों का स्वभाव आलोचक होता है। इसीलिए ये किसी की भी आलोचना करने से पीछे नहीं रहते।
  • इनका स्वभाव दिन में जन्में लोगों की तुलना में ज्यादा दोस्ताना होता है। इस कारण ये दोस्त बनाने में माहिर होते हैं।
  • ये लोग दिन वालों की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास वाले होते हैं। इस कारण ये सार्वजनिक जगहों पर अपनी बात खुल कर रख पाते हैं।
  • ये लोग ज्यादा कल्पनाशील और रचनात्मक स्वभाव के होते हैं।
  • ये लोग साहसी स्वभव के होते हैं और जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते।
  • ये सम्स्या को जल्दी भाप लेते हैं और तुरंत उसे खत्म करने में लग जाते हैं।
Back to top button