ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को नैतिक हार स्वीकार करनी चाहिए

गुजरात में भाजपा किसी तरह सरकार बनाने में कामयाब हो गई है। उसे करीब 100 सीटें मिलने की उम्मीद है। गुजरात में पिछली बार भाजपा ने 117 सीटें जीती थीं। लिहाजा उनकी सीटों की संख्या में कमी हुई है। कांग्रेस की 2012 में 59 सीटें थी। और अब वह करीब 80 सीटों के आसपास दिख रही है। 
 

ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा को नैतिक हार स्वीकार करनी चाहिएगुजरात की जीत पर भाजपा भले ही खुशी व्यक्त कर रही हो लेकिन विपक्षी नेता इसे हल्के में ही ले रहे हैं। वह इसे किसी प्रकार का मोदी मैजिक नहीं मान रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने गुजरात में भाजपा की जीत को उसकी नैतिक हार बताया है। बनर्जी ने कहा कि भाजपा को गुजरात में अपनी नैतिक हार स्वीकार करनी चाहिए। 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुजरात की हार स्वीकार कर ली है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर गुजरात की हार स्वीकार कर ली है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के फैसले का स्वागत करती है। और दोनों राज्यों की नई सरकार को बधाई देती है। हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए राहुल ने कहा कि हिमाचल और गुजरात के लोगों ने कांग्रेस को जिस तरह से समर्थन दिया, उसके लिए शु‌क्रिया।  

गुजरात में पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात की जनता जाग तो गई है लेकिन उसे और जागने की जरूरत है। पटेल ने कहा कि सूरत और राजकोट में ईवीएम टेंपरिंग भी हुई है। बीजेपी ने पैसो के जोर पर घ‌टिया सोच को जीत में बदला है। 

 
Back to top button