महाराष्ट्र के CM की बढ़ी मुसीबत, 21 नवंबर को बीस हजार से ज्यादा किसान और आदिवासी पहुंचेंगे मुंबई

महाराष्ट्र में किसानों और आदिवासियों का जत्था एक बार फिर मुंबई कूच करने की तैयारी में है। इस बार किसान मोर्चे में जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह और योगेंद्र यादव जैसे कई नेताओं के शामिल होने का दावा किया गया है।महाराष्ट्र के CM की बढ़ी मुसीबत, 21 नवंबर को बीस हजार से ज्यादा किसान और आदिवासी पहुंचेंगे मुंबई

आगामी 19 नवंबर से महाराष्ट्र विधानमंडल का शीत सत्र शुरू हो रहा है। इसी दौरान किसानों ने सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए विधान भवन पहुंचने की तैयारी की है। बुधवार को लोक संघर्ष मोर्चा की महासचिव प्रतिभा शिंदे ने बताया 21 नवंबर को बीस हजार से ज्यादा किसान और आदिवासी मुंबई पहुंचेंगे। 

सरकार के सामने किसानों ने रखी हैं 15 मांगें

जल विशेषज्ञ राजेंद्र सिंह और योगेंद्र यादव जैसे नेता भी इस मोर्चे में शामिल होंगे। शिंदे ने बताया कि हमने सरकार के सामने 15 मांगे रखी हैं। इनमें एमएसपी में किसानों को 50 फीसदी लाभ, कृषि पंप ट्रांसफार्मर के 48 घंटे में मरम्मत, शीतकाल में सिंचाई के लिए बिजली, स्कूल के पोषक आहार में केला शामिल करने आदि मांग शामिल हैं। 

प्रतिभा शिंदे ने कहा कि संबंध में सरकार को बीस हजार से ज्यादा पोस्ट कार्ड भेजे गए हैं जिसमें चेतावनी दी गई है कि हम मंत्रालय आ रहे हैं और अपनी मांगे पूरी होने तक यहां से नहीं हटेंगे।

Back to top button