पति को जगाया तो कर दिया चाकू से वार

देहरादून में एक पत्नी ने देर तक सोते पति को जगाया तो उन दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और फिर मामला बिगड़ गया। गढ़ी कैंट थाना के गुछु पानी में देर तक सो रहे एक पति को पत्नी ने जगाया तो उठने के बाद पति ने महिला से झगड़ा शुरू कर दिया और आवेश में आकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

चाकू महिला के हाथ में लगा। घायल महिला का दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 9.30 बजे महिला ने अपने पति को उठाया और पूजा करने व दुकान खोलने को कहा था। जिसके बाद पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी पति क्षेत्र में ही जनरल स्टोर चलाता है।

देहरादून में एक पत्नी ने देर तक सोते पति को जगाया तो उन दोनों में झगड़ा शुरू हो गया और फिर मामला बिगड़ गया।

गढ़ी कैंट थाना के गुछु पानी में देर तक सो रहे एक पति को पत्नी ने जगाया तो उठने के बाद पति ने महिला से झगड़ा शुरू कर दिया और आवेश में आकर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

चाकू महिला के हाथ में लगा। घायल महिला का दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 9.30 बजे महिला ने अपने पति को उठाया और पूजा करने व दुकान खोलने को कहा था। जिसके बाद पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी पति क्षेत्र में ही जनरल स्टोर चलाता है।

शनिवार को पत्नी की गला रेतकर कर दी थी हत्या

देहरादून में पैसों के विवाद और अवैध संबंध के शक में पति ने शनिवार को पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूट के दौरान हत्या जैसे हालात बनाने की कोशिश की, मगर घर में मौजूद मूक-बधिर बेटे ने उसकी पोल खोल कर रख दी। बेटे ने वीडियो कॉलिंग के जरिए घटनास्थल की तस्वीरें दिखाकर अपनी मौसी और छोटे भाई को वारदात की जानकारी दे दी।

पैदल चलते वक्त टकराया कंधा तो ले ली जान

जानकारी के मुताबिक, वारदात की शिकार महिला प्रेमलता (40) बंदरोंवाली गली में रहती थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया है। बेटे निखिल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे शहर कोतवाली पुलिस को लक्खीबाग क्षेत्र में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला और एसएसपी निवेदिता कुकरेती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बंदरोंवाली गली में एक मकान के पहले तल पर बने कमरे में फर्श पर प्रेमलता का खून से लथपथ शव पड़ा था। पुलिस के अनुसार, महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। कमरे में भी चारों तरफ खून फैला हुआ था। वहां पता चला कि महिला का पति मूलत: मुरादाबाद का रहने वाला है। यहां वह रेलवे स्टेशन के पास अंडों की ठेली लगाता है।  प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि महिला का अपने पति से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पति को  हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

डीआईजी अजय रौतेला ने बताया कि प्रेमलता के चरित्र पर भी आरोपी को शक था। महिला सिलाई के साथ ही कमेटी से लोगों को जोड़ने का काम करती थी। कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। तैश में आकर आरोपी ने चाकू से महिला की गर्दन पर वार कर दिया। महिला ने खुद को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुई। पत्नी की हत्या कर आरोपी अपनी दुकान पर चला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

Back to top button