मदन मोहन झा बने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, अखिलेश सिंह को सौंपी प्रचार कमिटी की कमान

पटना। आखिरकार बिहार कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। मदन मोहन झा बिहार कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे मदन मोहन झा के ताजपोशी के कयास कई दिनों से लगाये जा रहे थे जिस पर आज दिल्ली से मुहर लगी। वो बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं।

मदन मोहन झा के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं, जिनके नाम हैं- अशोक राम, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर धीरज। इन सबके मनोयन की सूचना पार्टी के दिल्ली कार्यालय द्वारा जारी की गई है। उनके अलावा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रचार कमिटी की कमान सौंपी गई है।

जानिए कौन हैं मदन मोहन झा…

भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस से राजनीति में प्रवेश। यूथ कांग्रेस में महासचिव बने। बाद में कांग्रेस की मुख्य धारा में आये और बिहार कांग्रेस में महासचिव नियुक्त किये गए। 1985 से 1995 तक विधानसभा के सदस्य रहे। 7 मई 2014 से बिहार विधान परिषद में कांग्रेस कोटे से सदस्य हैं। मनीगाछी दरभंगा के मूल निवासी मैदान मोहन झा के पिता नागेंद्र झा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री रहे। स्वयं मदन मोहन झा नीतीश सरकार में महागठबंधन के दौर में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रहे हैं।

Back to top button