Lok Sabha Elections 2019: भाजपा ने जारी की 184 उम्मीदवारों की पहली सूची, वाराणसी से मोदी को टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली सूची जारी कर दी है। 20 राज्यों के 184 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हुई। लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को तीसरी बार बैठक हुई। बैठक में शुरुआती कुछ चरणों के चुनाव के लिए अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
उत्तर प्रदेश

वाराणसी से नरेंद्र मोदी
लखनऊ- राजनाथ सिंह
नोएडा- महेश शर्मा
गाज़ियाबाद- वीके सिंह
गाजीपुर-मनोज सिन्हा
अमेठी-स्मृति ईरानी
अलीगढ़- सतीश गौतम
मथुरा- हेमा मालिनी
एटा राजवीर सिंह
बदायू- संघमित्र मौर्य
बागपत- सत्यपाल सिंह
मेरठ- राजेन्द्र अग्रवाल
उन्नाव- साक्षी महाराज

उत्तराखंड

अल्मोड़-अजय टम्टा
हरिद्वार-रमेश पोखरियाल निशंक

कर्नाटक

उत्तर कन्नड़ -अनंत कुमार हेगड़े
बंगलोर साउथ- तेजेस्वनि अनन्त कुमार
बैंगलोर नार्थ-सदानन्द गौड़ा
धारवाड़-प्रह्लाद जोशी
उडुप्पी-शोभा करण्डलजे

महाराष्ट्र

नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
चंद्रपुर-हंसराज अहीर
बीड-प्रीतम मुंडे
अकोला- संजय शर्मा राउत

पश्चिम बंगाल

जलपाईगुड़ी- जयंत रे
मालदा उत्तर- खगेंद्र मुर्मू
दमदम- समित भट्टाचार्य

कब होंगे चुनाव
इस बार चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए वोटिंग 11 अप्रैल को होगी। जबकि 19 मई को सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा। 23 मई को नतीजों की घोषणा के साथ ही देश में नई सरकार के बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।

Back to top button