Lok Sabha Election Results 2019 : मध्‍य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में 2014 में भाजपा ने 27 पर जीत दर्ज की

Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है जिसमें 28 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है और 1 सीट पर कांग्रेस आगे है। केवल छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां से मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद रहे। यह क्षेत्र उनका गढ़ रहा है। अब उनके बेटे नकुलनाथ चुनाव लड़ रहे हैं। इंदौर में भाजपा उम्‍मीदवार ने 4 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज आठ बार की सांसद सुमित्रा महाजन की जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

5:26 PM : दमोह सीट पर भाजपा को 6 लाख 69 हजार 484 और कांग्रेस को 3 लाख 26 हजार 464 वोट मिले।अभी तक कुल 10 लाख 98 हजार 451 मतों की गणना पूरी। 3 लाख 43हजार 020 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे। अब मात्र 65 हजार 350 वोटों की मतगणना होना बाकी।

5:24 PM : जबलपुर सीट पर बीजेपी के राकेश सिंह 4 लाख 20 हजार वोट से आगे है। अंतिम 3 बूथ की गिनती बाकी है।

5:23 PM : रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा 216019 मतों से आगे।

5:15 PM : रीवा सीट पर भाजपा 204019 मतों से आगे। भाजपा को 383140, कांग्रेस को 179121 और बसपा को 62228 वोट मिले।

5:09 PM : टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर मतगणना के दौरान 18 वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र खटीक ने 331581 मतों से बढ़त ली।

5:07 PM : शिवपुरी। एक समय सिंधिया के नजदीकी रहे कोलारस के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने अपने शिवपुरी निवास पर बीजेपी प्रत्याशी केपी यादव की बढ़त पर मिठाई वितरित की। आतिशबाजी के साथ नगर में बाइक रैली भी निकाली गई।

5:04 PM : मंदसौर संसदीय क्षेत्र में शाम 5 बजे तक भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 3 लाख 44 हजार 796 मतों से आगे हुए। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से अब तक कि सबसे बड़ी जीत की और बढ़ रहे हैं सुधीर गुप्ता। अभी तक कुल 12 लाख 61 हजार 927 मतों की गिनती हो चुकी है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 7 लाख 79 हजार 666 मत मिले हैं। वही कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को 4 लाख 34 हजार 870 मत मिले हैं।

5:04 PM : भोपाल में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर करीब 301510 वोटों से आगे। कांग्रेस को 437612 और भाजपा को 739122 वोट मिले।

5:03 PM : खरगोन सीट से भाजपा के गजेंद्र पटेल को निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित किया।

5:02 PM : भोपाल लोकसभा सीट की मतगणना के दौरान एक समय कांग्रेस प्रत्‍याशी दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्‍मीदवार साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक साथ बैठे नजर आए।

4:59 PM : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भोपाल में साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के निवास पर खुशियां मनाई।

4:49 PM : जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह करीब साढ़े चार लाख मतों से आगे चल रहे है। उनकी जीत तय हो चुकी है सिर्फ औपचारिकता ही बाकी राह गई है। मतगणना स्थल से भीड़ भी धीरे धीरे काम होती जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अब वही बचे है जिनकी मतगणना में डयूटी लगी है। वही भाजपा कार्यकर्ता भी कम संख्या में नजर आ रहे हैं। शहर में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटना शुरू कर दिया है। भाजपा कार्यकर्ता मालवीय चौक में जमा होने लगे हैं ताकि जीत का जश्न मनाया जा सके।

4:42 PM : भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 3 लाख दो हजार वोटों से आगे हो गई हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने अब निर्णायक बढ़त बना ली है, क्योंकि भोपाल में अब करीब ढाई लाख वोटों की गिनती बाकी है। प्रज्ञा ठाकुर की जीत 2014 का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। 2014 में आलोक संजर ने पीसी शर्मा को 370000 वोटों से हराया था।प्रज्ञा के अावास पर जश्‍न मनना आरंभ हुआ।

4:41 PM : इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा के शंकर लालवानी 29 राउंड के बाद 546556 वोटों से जीते।

4:37 PM : टीकमगढ़ में मतगणना स्थल पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी।

4:35 PM : टीकमगढ़ लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार खटीक को 6 लाख 56 हजार 075 और कांग्रेस प्रत्याशी किरण अहिरवार को 3 लाख 15 हजार 403 वोट मिले हैं। अभी तक कुल 10 लाख 68 हजार 822 मतों की हुई गणना । भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार खटीक 3 लाख 40 हजार 672 से आगे चल रहे हैं।

4:33 PM : इंदौर सीट पर 27 राउंड के बाद भाजपा के शंकर लालवानी 5 लाख 59 हजार वोट से आगे हैं।विधानसभा क्रमांक 5 में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो गई।

4:31PM : भोपाल सीट से निर्णायक बढ़त से पिछड़े कांग्रेस प्रत्‍याशी दिग्विजय सिंह मतगणना स्थल से उठकर चले गए। भाजपा उम्‍मीदवार प्रज्ञा सिंह समर्थकों से घिरी।

4:29 PM : इंदौर सीट पर 27 राउंड के बाद भाजपा के शंकर लालवानी 559795 वोटों से आगे। इंदौर पांच नम्बर विधानसभा की गणना पूरी। 34528 वोट से हारी कांग्रेस। सबसे बड़ी विधानसभा और सबसे ज्यादा उम्मीद थी कांग्रेस को। यहां भाजपा को मिली सबसे छोटी जीत।

4: 27 PM : साध्वी प्रज्ञा सिंह ने भोपाल लोकसभा सीट से निर्णायक बढ़त के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा मैंने जो ठाना था वह पा लिया। भोपाल की जनता जनता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा से 5 साल सेवा करूंगी।

4: 26 PM : मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 3 लाख 31 हजार 047मतों से आगे हुए। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से अब तक कि सबसे बड़ी जीत की और बढ़ रहे हैं सुधीर गुप्ता। अभी तक कुल 11 लाख 93 हजार 500 मतों की गिनती हो चुकी है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 7 लाख 39 हजार 500 मत मिले है। वही कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को 4 लाख 08 हजार 453 मत मिले हैं।

4: 23 PM : भोपाल लोकसभा सीट पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की लीड 290000 वोटों पर पहुंची। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर निर्णायक बढ़त लेने के बाद मतगणना स्थल पर पहुंची हैं।

4: 21 PM : दमोह लोकसभा सीट पर भाजपा को अब तक 5 लाख 69 हजार 657 और कांग्रेस को 2 लाख 72 हजार 648 वोट मिले हैं। अभी तक कुल 9 लाख 28 हजार 175 मतों की गणना पूरी। 2 लाख 97 हजार से अधिक वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे।

4: 16 PM : उज्जैन सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 364132 मतों से जीते

4: 13 PM : जबलपुर लोकसभा सीट पर 14 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के राकेश सिंह को 605258और कांग्रेस के विवेक तनखा को 284023 वोट मिले। राकेश सिंह 3 लाख 21हजार 223 वोट से आगे हैं।

4: 08 PM : बैतूल सीट पर 16 वें राउंड में भाजपा 3 लाख 8 हजार 559 मतों से आगे, भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके की जीत तय बताई जा रही है।

4: 07 PM : रतलाम लोकसभा सीट से भाजपा के गुमानसिंह डामोर 1 लाख 12 हजार मतों से आगे है। भाजपा को 5 लाख 1 हजार 180 और कांग्रेस को 4 लाख 58 हजार 476 मत मिले।

4: 05 PM : मध्य प्रदेश में अभी तक 115 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना का काम पूरा हो चुका है।

4: 04 PM : जबलपुर लोकसभा से 14 राउंड के बाद की स्थिति। भाजपा के राकेश सिंह को 605258 और कांग्रेस के विवेक तनखा को 284023 वोट मिले। राकेश सिंह 3 लाख 21हजार 223 वोट से आगे हैं।

4: 02 PM : दमोह सीट पर अब तक भाजपा को 5 लाख 42 हजार 272 और कांग्रेस को 2 लाख 57 हजार 291

वोट मिले हैं। अभी तक कुल 8 लाख 81 हजार 240 मतों की गणना पूरी। 2 लाख 84 हजार 981 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे।

4: 00 PM : रीवा सीट पर भाजपा 149557 मतों से आगे। अब तक भाजपा 287841 और कांग्रेस को 138284 वोट मिले हैं।

3: 59 PM : ग्वालियर से भाजपा के प्रत्याशी विवेक शेजवलकर बढ़त के बाद समर्थकों के साथ।

3: 57 PM : इंदौर लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार शंकर लालवानी ने अपनी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काे दिया।

3: 54 PM : मध्‍यप्रदेश में लोकसभा क्षेत्रों में छिंदवाड़ा को छोड़ सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

3: 52 PM : खंडवा से भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान 267090, खरगोन से गजेंद्र सिंह पटेल 209115, रतलाम से जी एस डामोर 113664 मतों से आगे चल रहे हैं।

3: 49 PM : मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 3 लाख 14 हजार 472 मतों से आगे हुए। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से अब तक कि सबसे बड़ी जीत की और बढ़ रहे हैं सुधीर गुप्ता। अभी तक कुल 11 लाख 41 हजार 750 मतों की गिनती हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 7 लाख 06 हजार 573 मत मिले है। वही कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को 3 लाख 92 हजार 101मत मिले हैं।

3: 49 PM : मुरैना सीट पर आठवें राउंड के बाद भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के रामनिवास रावत से 26756 मतों से आगे चल रहे हैं । इसमें अभी तक भाजपा को 195765 तथा कांग्रेस को 169009 मत मिले हैं ।

3: 42 PM : टीकमगढ़ सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी किरण अहिरवार मतगणना स्थल से लौटी। मीडिया के सवालों का नही दिया कोई जवाब।

3: 40 PM : धार सीट पर भाजपा के छतरसिंह दरबार 1 लाख 34 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं दरअसल 104000 से जीत का जो कीर्तिमान था वह किसी भी महिला प्रत्याशी के नाम पर था लेकिन बड़ी जीत 135000 से कांग्रेस के प्रताप सिंह बघेल ने हासिल की थी ।

3: 37 PM : 21 राउंड की मतगणना के बाद इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के शंकर लालवानी 4 लाख 97 हजार 27 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक भाजपा उम्‍मीदवार को 9 लाख 52 हजार 68 और कांग्रेस प्रत्‍याशी पंकज संघवी को 4 लाख 55 हजार 41 वोट मिले हैं।

विधानसभा वार परिणाम

सीट राउंड वोट

इंदौर 1 21 85659

इंदौर 2 26 103022

इंदौर 3 16 25402

इंदौर 4 22 78142

इंदौर 5 22 33819

राऊ 24 79931

देपालपुर 22 55203

सांवेर 23 67646

3: 35 PM : जबलपुर सीट पर 13 चरण के बाद भाजपा के राकेश सिंह 554389 को और कांग्रेस के विवेक तन्खा को 267264 वोट मिले हैं। भाजपा 287125 वोटों से आगे हैं।

3: 33 PM : देवास देवास लोकसभा से अभी तक भाजपा प्रत्याशी 3.53 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। अभी तक 8 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 13 लाख 33 हजार 339 मतों की गिनती हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को 821179 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 467876 मत प्राप्त हुए हैं।

3: 32 PM : दमोह सीट पर भाजपा को 4 लाख 29 हजार 355 और कांग्रेस को 2 लाख 2 हजार 436 वोट मिले हैं। अभी तक कुल 6 लाख 97 हजार 093 मतों की गणना पूरी। 2 लाख 26 हजार 919 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे।

3: 23 PM : दमोह लोकसभा सीट पर अब तक भाजपा को 3 लाख 99 हजार 386 और कांग्रेस को 1 लाख 84 हजार 715 वोट मिले हैं। अभी तक कुल 6 लाख 45 हजार 389 मतों की गणना पूरी। 2 लाख 14 हजार 671 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी ने तोड़ा अपने पिछले जीत का रिकॉर्ड।

3:22 PM : भाजपा प्रत्‍याशी शंकर लालवानी पहुंचे मतगणना स्‍थल नेहरु स्‍टेडियम। वहीं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल भी स्टेडियम में पहुंचे और उन्होंने मोदी लहर की बात को स्वीकारा।

3:20 PM : टीकमगढ़ लोकसभा से बीजेपी के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक दो लाख 87 हजार मतों से आगे।17 राउंड की गिनती हुई पूरी।

3:18 PM : छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के नकुल नाथ के 38500 वोट से जीतने की सूचना। अधिकृत घोषणा होना बाकी । वहीं छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस उम्‍मीदवार कमलनाथ के 21400 वोट से जीतने की खबर। अधिकृत घोषणा होना बाकी है

3:18 PM : दमोह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पहलाद पटेल अपनी 2014 चुनाव में हुई जीत को पीछे छोड़ कर नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। अभी तक कुल मतगणना में सांसद पहलाद पटेल 2 लाख 12 हजार 324 वोटों से आगे चल रहे हैं।अभी तक कुल 6 लाख 33 हजार 259 वोटों की मतगणना हो चुकी है, जिसमें से 3 लाख 92 हजार 608 वोट भाजपा प्रत्याशी को और 1लाख 80 हजार 274 वोट कांग्रेस प्रत्याशी को मिले हैं। ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में सांसद पहलाद पटेल ने कांग्रेसी प्रत्याशी को 2 लाख 13 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था।

3:16 PM : उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी 356000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

3:15 PM : खरगोन लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल 2 लाख 60 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

3:13 PM : भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने इंदौर में सुमित्रा महाजन की जीत का रिकार्ड तोड़ दिया। 3 बजे तक शंकर लालवानी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी से 4 लाख 80 हजार मतों से आगे रहे। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में ताई यानि सुमित्रा महाजन 4 लाख 66 हजार 901वोटों जीती थी। ये प्रदेश की सबसे बड़ी जीत थी।

3:10 PM : रीवा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी119213 मतों से आगे हैं। अब तक भाजपा को 230562, कांग्रेस को 111349 और बसपा को 39634 वोट मिले हैं।

3:09 PM : राऊ में मंत्री जीतू पटवारी के बूथ से कांग्रेस हारी। ईवीएम से गणना पूरी, कांग्रेसी एजेंटों ने वीवीपैट की गिनती से ही किया इंकार। यहां भाजपा 79931 वोटों से जीती। मंत्री जीतू पटवारी के बूथ (बिजलपुर बूथ नंबर 95) से कांग्रेस की हार हुई। राऊ से संघवी को 66791 और लालवानी को 146722 वोट मिले।

3: 07 दमोह सीट पर अब तक भाजपा को 3 लाख 92 हजार 608 और कांग्रेस को 1 लाख 80 हजार 274 वोट मिले हैं। अभी तक कुल 6 लाख 33 हजार 259 मतों की गणना पूरी। 2 लाख 12 हजार 334 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे।

3:06 PM : खजुराहो लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी चार लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

3:02 PM : देवास सीट से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी निर्णायक बढ़त की ओर। अभी तक 3.26 लाख वोटों की बढ़त। देवास विधानसभा से करीब 68128 वोटों की लीड मिली। हाटपीपल्या से 53539 व सोनकच्छ से 40394 मतों की लीड। मतगणना पूरी। वीवीपैट पर्चियों का मिलान जारी।कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना आरंभ कर दिया है।

3:01 PM : दमोह भाजपा कार्यालय में दमोह लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल बढ़त के बाद अपने समर्थकों के साथ।

2:59 PM : धार सीट पर भाजपा प्रत्याशी छतरसिंह दरबार 109000 मतों से आगे चल रहे हैं।

2:54 PM :इंदौर सीट पर अब तक 23 राउंड की मतगणना हो चुकी है। भाजपा के शंकर लालवानी 4 लाख 59 हजार मतों से आगे चले रहे हैं।

2:52 PM : इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के शंकर लालवानी 3 लाख से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। नेहरू स्टेडियम पर मतगणना जारी है और 14 वे राउंड के बाद शंकर लालवानी को 6 लाख 44 हजार वोट मिले। वही वही पंकज संघवी को 3 लाख 15 हजार वोट मिले। जैसे ही शंकर लालवानी बीजेपी कार्यालय पहुंचे वहां पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।

2:50 PM : नरसिंहपुर के साईखेड़ा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़त पर जीत का जश्‍न मनाया।

2:48 PM : ग्‍वालियर, भिंड, शिवपुरी गुना, टीकमगढ़ सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार आगे हैं।

2:46 PM : इंदौर लोकसभा सीट पर 15 वें राउंड के बाद भाजपा उम्‍मीदवार शंकर लालवानी की लीड 3 लाख 62 हजार हो गई है।

2:45 PM : जबलपुर लोकसभा से 11 राउंड के बाद की स्थिति। भाजपा के राकेश सिंह को 469549 और कांग्रेस के विवेक तन्‍खा को 228804 वाेट मिले हैं। राकेश सिंह 2 लाख 40 हजार 745 वोट से आगे हैं।

2:44 PM : रतलाम झाबुआ लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी गुमान सिंह की कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया पर बढ़त पर निकली वाहन रैली।

2:42 PM : शहडोल सीट पर भारतीय जनता पार्टी की हिमाद्री सिंह को 601195 और कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 274283 वोट मिले हैं। भाजपा 326912 मतों से आगे है।

2:39 PM : इंदौर लोकसभा सीट पर 14वें राउंड के बाद भाजपा के उम्‍मीदवार शंकर लालवानी को 6 लाख 44 हजार और कांग्रेस प्रत्‍याशी पंकज संघवी को 3 लाख 15 हजार 72 वोट मिले हैं।

2:40 PM : गुना शिवपुरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया 105242 वोट से पीछे चल रहे हैं।गणना में चंदेरी, अशोकनगर के चक्र पूरे हो गए हैं जबकि बमोरी के सात राउंड और मुंगावली का एक राउंड बाकी हैं वहीं शिवपुरी के 13 राउंड बाकी हैं।

2.38 PM : रीवा सीट पर भाजपा 104051 मतों से आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 196319 और कांग्रेस को 92268 तथा बसपा को 35344 मत मिले हैं।

2.36 PM : दमोह में अब तक भाजपा को 3 लाख 55 हजार 985 और कांग्रेस को 1 लाख 62 हजार 887वोट मिले हैं । अभी तक कुल 5 लाख 75 हजार 403 मतों की गणना पूरी हो चुकी है। 1 लाख 93हजार 98 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

2.35 PM : देवास सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेन्‍द्र सोलंकी 2 लाख 93 हजार 854 मतों से आगे चल रहे हैं।

2.34 PM : खजुराहो सीट पर अब तक कांग्रेस को 261298 और भाजपा को 659923 वोट मिले हैं।

2.33 PM : रीवा सीट पर भाजपा 95031मतों से आगे चल रही है। भाजपा को 180045, कांग्रेस को 85014और बसपा उम्‍मीदवार को 32564 वोट मिले हैं।

2.32 PM : भोपाल। साध्वी प्रज्ञा सिंह की लीड एक लाख 56 हजार 715 वोटों की हुई। हर राउंड में पिछड़ रहे हैं दिग्विजय सिंह। अब तक एक भी राउंड में साध्वी प्रज्ञा सिंह से ज्यादा वोट नहीं मिले। भोपाल में अब तक 742254 वोटों की गिनती हो चुकी है इसमें से साध्वी प्रज्ञा सिंह को 439031 वोट मिले हैं वहीं दिग्विजय सिंह को दो लाख 82316 वोट मिले हैं। भोपाल में 14 लाख से ज्यादा वोट पड़े थे। अभी भी सात लाख वोटों की गिनती बाकी है, अंतिम परिणाम रात 12:00 बजे के बाद ही आएगा।

2.30 PM : शहडोल। आदिवासी बाहुल्य सीट का प्रतिनिधित्व अब युवा हाथ में जाते दिख रहा है। भाजपा की हिमाद्रि सिंह शहडोल संसदीय सीट की तीसरी महिला सांसद बनने जा रही हैं। दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक 805205 वोटों की गिनती हो चुकी थी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की हिमाद्री सिंह को 551316 वोट और कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 253889 मत मिल चुके हैं। भाजपा 2 लाख 97 हजार 427 मतों से आगे चल रही हैं।

2.29 PM : भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अब करीब 92 हजार मतों से आगे हो चुके हैं. कुछ विधानसभाओं को छोड़कर सभी विधानसभाओं से कांग्रेस को नुकसान हुआ।

2.15 PM : सागर में पूर्व गृहमंत्री व लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सिंह का बड़ा बयान- कांग्रेस को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और नहीं देते है तो अंतर्कलह में खुद ही अलग हो जाएंगे।

2.10 PM : इंदौर विधानसभा क्षेत्र चार के एक बूथ की मशीन में खराबी आने से वह खुल नहीं रही है। अब वहां वीवीपैट से वैट गिनाए जाएऔगे। यह मशीन बूथ नंबर 246 की है जो प्रतापनगर की बताई गई है।

2.05 PM : भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह लोकसभा चुनाव में अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ने की और बढ़ गए हैं। पिछले चुनाव में राकेश सिंह 2 लाख 8 हजार मतों से जीते थे। इस बार 9 राउंड तक 2 लाख से ज्यादा की लीड ले चुके हैं। उधर कार्यकर्ताओं ने राकेश सिंह की जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। जगह जगह मिठाई बांटी जानी लगी है। बैंड बाजा के साथ कार्यकर्ता सड़कों पर निकले की तैयारी कर चुके हैं। मतगणना स्थल पर धीरे धीरे सन्नाटा सा लगने लगा है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगभग गायब हो गए हैं। गर्मी के कारण मतगणना कर्मी और पुलिस कर्मी भी पंडाल के नीचे जमा हो गए हैं।

2.00 PM :भिंड में भाजपा की संध्या राय कांग्रेस के देवाशीष से 68000 मतों से आगे चल रही हैं।

1.55 PM : सतना में कांग्रेस की राजाराम त्रिपाठी भाजपा के गणेश सिंह से 111538 मतों से पीछे चल रहे हैं। शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह कांग्रेस प्रत्याशी से 265675 मतों से आगे चल रही हैं।

1.50 PM : गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के की पी यादव से 97322 मतों से पीछे चल रहे हैं।

1.45 PM : संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया की लीड तीन लाख सात हजार वोट को पार कर गई है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने यह सीट तीन लाख नौ हजार वोटों से जीती थी। अभी मतगणना का काम जारी है और करीब 8 राउंड की गिनती बची हुई है। अगर भाजपा ने ऐसे ही लीड बनाए रखी तो यहां नया रिकॉर्ड बन सकता है। इधर निर्णायक लीड के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। भाजपा कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की जा रही है। नेता एक दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं।

1.40 PM : होशंगाबाद संसदीय भाजपा के राव उदय प्रताप सिंह पौने चार लाख से ज्यादा मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे यह मध्य प्रदेश में अभी तक की सर्वाधिक लीड है।

1.35 PM : 12 वे राउंड के बाद 5 नम्बर विधानसभा से कांग्रेस के पंकज संघवी 2 हजार से आगे

1.30 PM : रीवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी 83394 मतों से आगे चल रहे हैं।

1.25 PM : देवास लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी सभी विधानसभा से लीड ले रहे हैं। अभी तक भाजपा प्रत्याशी को 582674 मत प्राप्त हो चुके हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 335275 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी करीब 2 लाख 47 हजार 399 मतों से लीड बनाए हुए हैं।

1.20 PM : इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी का कहना है कि मुझे जिस करत के रुझान दिखाए जा रहे हैं उससे एकतरफा वोट जाने की उम्मीद तो नहीं थी। कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी हुई है। वीवीपैट के वोट पहले गिने जाने थे जो कि आखिरी में गिने जाएंगे। देखते है बाद में क्या अंतर आता है।

1.17 PM : रीवा में भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा 148569 मत पाकर कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी से 77889मतों से आगे चल रहे हैं, शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने बढ़त बना रखी है।

1.12 PM : खंडवा में नंदकुमार सिंह चौहान डेढ़ लाख वोट से आगे चल रहे हैं, उन्होंने मीडिया कक्ष में भोजन किया।

1.07 PM : टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार खटीक को 1 लाख 77 हजार 345 मतों से आगे।

1 PM : इंदौर से भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी लगातार मतगणना में मिल रही बढ़त के बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के घर पहुंचे। उन्होंने ताई से आशीर्वाद लिया और टॉफी खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। ताई ने लालवानी को खुशी से हंसते देख कहा कि कितना शरमा रहा है। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे।

इंदौर में भाजपा कार्यालय के बाहर जमा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उत्साव मनाया।

12.56 PM : रतलाम-झाबुआ संसदी सीट पर 8 विधानसभा में कुल 680027 वोटों की गिनती के बाद 15,7400 वोट से भाजपा के गुमानसिंह डामोर आगे चल रहे हैं। भाजपा को 400213 और कांग्रेस को 242813 वोट मिले।

12.55 PM : दमोह में एक लाख 38 हजार वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे।

12.41 PM : शहडोल में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह 19,6065 मतों से आगे।

12.40 PM : रीवा लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 58,333 मतों से आगे।

12.35 PM : बैतूल सीट से पांच राउंड के बाद भाजपा 93 हजार 310 मतों से आगे।

12.30 PM : इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा में के शंकर लालवानी 1,55,202 मतों से कांग्रेस के पंकज संघवी से आगे चल रहे हैं।

12.25 PM : देवास में भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी 1लाख 89 हजार वोटों से आगे।

12.20 PM : भोपाल में चार राउंड के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चौथे राउंड में साध्वी प्रज्ञा को 41231 और दिग्विजय सिंह को 23339 वोट मिले हैं। चौथे राउंड में साध्वी प्रज्ञा 18000 वोट से आगे रही। कुल मिलाकर साध्वी प्रज्ञा को 148510 वोट मिले और दिग्विजय सिंह को 97939 वोट हासिल हुए हैं। चौथे राउंड के बाद साध्वी प्रज्ञा 50,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही है।

12.10 PM : छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर नकुल नाथ 35 हजार वोटों से आगे।

12.05 PM : जबलपुर में भाजपा के राकेश सिंह 98983 वोट से आगे।

12.00 PM: मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 10,7697 मतों से आगे।

11.55 AM : जबलपुर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस के विवेक तन्खा 20 हजार से आगे।

11.50 AM : बड़वानी में गृहमंत्री बाला बच्चन की विधानसभा में कांग्रेस को बड़ा झटका, यहां भाजपा लोकसभा प्रत्याशी को मिली भारी बढ़त।

11.45 AM : खंडव से भाजपा प्रत्याशी मतगणना में मिल रही बढ़त के बाद दादा धूनीवाले के दरबार में दर्शन करने पहुंचे।

11.40 AM : खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान एक लाख से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के अरुण यादव से आगे। उधर प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल की जनता का आभार माना है।

11.35 AM : इंदौर में अब तक हुई काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी को पौने दो लाख की बढ़त।

11.30 AM : दमोह में भाजपा के प्रहलाद पटेल 90 हजार वोटों से आगे हैं।

11.25 : इंदौर से भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख 44 वोटों से आगे चल रहे हैं, शहर के राजवाड़ा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया है।

11.20 AM : खजुराहो लोकसभा सीट पर भाजपा के वीडी शर्मा 1 लाख 35 हजार वोट से आगे। टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा के वीरेंद्र खटीक 1 लाख 9 हजार 375 वोट से आगे। दमोह से भाजपा के प्रहलाद पटेल 81 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

11.15 AM : रीवा में भाजपा के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी से 32424 मतों से आगे चल रहे हैं।

11.10 AM : रतलाम- झाबुआ संसदीय सीट पर 8 विधानसभा में कुल 316055 वोटों की गिनती के बाद 66318 वोट से भाजपा आगे।

11.05 AM : रीवा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा 26424 वोट से आगे चल रहे हैं। दमोह लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 74112 वोट से आगे। अभी तक लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं की कुल 2 लाख 10 हजार 495 बूथों की मतगणना हो चुकी है, जिसमें से भाजपा प्रत्याशी को 1 लाख 31 हजार 752 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह को 57640 वोट मिले हैं।

11 AM : भोपाल में भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह 41983 वोट से भाजपा आगे चल रही है। रीवा में 11 बजे तक काउंटिंग के बाद भाजपा के जनार्दन मिश्रा कांग्रेस के सिद्धार्थ तिवारी से 23171 मतों से आगे चल रहे हैं।

10.55 AM: देवास में भाजपा प्रत्याशी 92576 मतों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी को अभी तक 218540 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद टिपानिया को 92576 मत प्राप्त हुए।उज्जैन से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया एक लाख वोट से आगे। पिछली बार भाजपा ने यह सीट तीन लाख से अधिक वोटों से जीती थी। मंदसौर संसदीय क्षेत्र में सातवे राउंड पर भाजपा के सुधीर गुप्ता 67125 मतों से आगे चल रहे हैं।

10.50 AM: खंडवा में भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 73 हजार 676 वोट से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी 1.44 लाख से आगे। दिग्विजय सिंह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से 44,222 मतों से पीछे चल रहे हैं।

10.45 AM: इंदौर में मंत्री जीतू पटवारी के क्षेत्र बिजलपुर से भी कांग्रेस हार गई, राउ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 21 हजार की लीड है। मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता को 124589 मत प्राप्त हुए वहीं के निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन को 73822 मत प्राप्त हुए इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने 50767 मतों से आगे चल रहे हैं, मन्दसौर संसदिय क्षेत्र में 205619 मतों की गणना हो चुकी है।

10.40 AM: आदिवासी बाहुल्य संसदीय सीट शहडोल में भाजपा की हिमाद्रि सिंह लगातार बढ़त बनाई हुई हैं। पहले राउंड से ही आठो विधानसभा में भाजपा लीड कर रही है जो पांचवे राउंड तक बरकरार है। पुष्पराजगढ़, अनूपपुर, कोतमा, जैतपुर, जयसिंहनगर, बाधवगढ़, मानपुर और बड़वारा सीट में भाजपा की हिमाद्रि सिंह लगभग 1 लाख से ज्यादा मतों से बढ़त बनाये हुए है। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 87000 वोटों से आगे, कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय ने हार मानी, मतगणना केंद्र से निकले घर की ओर। 73676 मतों से खंडवा में अरुण यादव भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से पीछे चल रहे हैं।

10.35 AM: इंदौर में 6 राउंड के बाद भाजपा के शंकर लालवानी एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे।

10.30 AM: भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपना मौन व्रत खत्म कर दिया। उन्हें भोपाल में लगातार बढ़त मिल रही है। मौन व्रत खत्म करने के बाद उन्होंने सबसे पहले जय श्री राम के नारे लगाए। खंडवा से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान 49000 वोट से आगे निकल गए हैं। रीवा जनार्दन मिश्रा 7759 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ से आगे चल रहे हैं। इंदौर में बीजेपी कार्यालय के बाहर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आम लोगों को चुनाव परिणाम देखने के लिए दो स्क्रीन लगवाई गई है। इस स्क्रीन पर परिणाम देखने के लिए काफी संख्या में लोग जमा है। बीजेपी को शुरुआती रूझान में बढ़त मिलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भाजपा कार्यालय व नेहरू स्टेडियम के बाहर लग गया है।

10.20 AM: दमोह लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल 49215 से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को अभी तक मिले 86215 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह को मिले 37123 वोट मिले हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में भाजपा के फग्गन सिंह 5207 वोटों से आगे हुए। बुंदेलखंड की चार सीटों पर भाजपा के दमोह में प्रहलाद पटेल, सागर में राजबहादुर सिंह, खजुराहो में वीडी शर्मा और टीकमगढ़ में वीरेंद्र खटीक आगे चल रहे हैं। उज्जैन में भाजपा के अनिल फिरोजिया 72 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक की मतगणना के मुताबिक बालाघाट में भाजपा 17982 वोटों से आगे।

10.15 AM: मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता 17 हजार मतों से आगे, मीनाक्षी नटराजन पहले राउंड से ही पीछे चल रही है। विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा 48 हजार और सागर से 23 हजार वोटो से आगे। सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर 13786 वोटों से आगे। भोपाल में भाजपा की प्रज्ञा को 43499 वोट, कांग्रेस के दिग्विजय को 36035 वोट मिले। 25000 वोट से प्रज्ञा सिंह आगे चल रही है। सागर सीट से भाजपा 23 हजार से आगे है। बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी 19075 वोटों से आगे चल चल रहे हैं।

10.10 AM: उज्जैन से भाजपा के अनिल फिरोजिया को 71577 वोट मिले, कांग्रेस के बाबूलाल मालवीय को 42512 वोट मिले हैं। भाजपा यहां अभी 29065 वोटों से आगे चल रही है।

9.55 AM: बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र में प्रारंभिक रूझानों में भाजपा को 14,429 वोट मिले, कांग्रेस को 14,181 वोट मिले। निर्दलीय बोधसिंह भगत को 164 वोट मिले। जिले के 6 विधानसभा क्षेत्र के 33052 वोटों की हुई गिनती पूरी। गुना-शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया 7637 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सीधी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रीति पाठक 12000 मतों से आगे चल रही हैं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह राहुल पीछे चल रहे हैं।

भिंड में मतगणना के बीच वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया नाश्ता किया।

9.45 AM: खंडवा में भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान से दूसरे राउंड के बाद 21707 से आगे चल रहे हैं।गुना लोकसभा सीट पर अशोकनगर जिले की तीनों विधानसभा से 1288 वोटों से सिंधिया पीछे चल रहे हैं। भाजपा को तीनों विधानसभा क्षेत्र के पहले राउंड में 11216 मत मिले और कांग्रेस को 9928 मिले। उज्जैन में 11433 वोट से भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं। विदिशा रायसेन से भाजपा के रमाकांत भार्गव 31471 मतों से आगे। बड़वानी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के गजेंद्र पटेल 27022 वोटों से आगे चल रहे हैं। भोपाल में मध्य और उत्तर विधानसभा में दिग्विजय सिंह आगे, इसके अलावा बाकी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर आगे चल रही हैं।

9.30 AM: राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रोडमल नागर को राजगढ़ में 57656 वोट मिले, कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 24465 मिले, भाजपा 33191 मतों से आगे। जबलपुर से भाजपा के राकेश सिंह पहले चक्र में 35 हजार वोट से आगे रहे फिर दूसरे राउंड में ये 54000 वोटों से आगे चल रहे हैं। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदी क्षेत्र की गाडरवारा सीट से दूसरे राउंड की स्थिति में भाजपा प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह 11870 वोट से आगे चल रहे हैं, यहां कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 3839 वोट मिले।

9.20 AM: बड़वानी जिले की चारों विधानसभा में खरगोन लोकसभा सीट बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र पटेल 17862 वोट से आगे। अनूपपुर में शहडोल लोकसभा क्षेत्र में पहले चरण में भाजपा प्रत्याशी हिमाद्रि सिंह लगभग 27 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के प्रमिला सिंह से आगे चल रही हैं। होशंगाबाद के दूसरे राउंड में सुहागपुर विधानसभा के वोटों की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी राव उदय प्रताप को 5032 वोट मिले। बैतूल सीट की टिमरनी विधानसभा से भाजपा के दुर्गादास उइके 2350 वोटों से आगे। टीकमगढ़ सीट पर मतगणना का पहला राउंड हुआ पूरा भाजपा से वीरेंद्र कुमार खटीक 7000 वोटों से आगे।

भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह के लिए किया जा रहा है हवन।

9.15 AM: खजुराहो सीट के बहोरीबंद में पहले राउंड में भाजपा को 3860 वोट और कांग्रेस को 6973 वोट मिले। मंदसौर में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता दूसरा राउंड में 11200 वोट से आगे चल रहे हैं आगे।

विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 14116 मतों से आगे। भाजपा के रमाकांत भार्गव को 24291 मत और कांग्रेस के शैलेन्द्र पटेल को 10175 मत मिले।

9.12 AM: इंदौर भाजपा के भाजपा के शंकर लालवानी विधानसभा एक में 17000 मतों से आगे जो सबसे बड़ी बढ़त है। वहीं विधानसभा 3 में मात्र 170 वोटों से आगे। होशंगाबाद के सिवनी मालवा विधानसभा की दूसरे दूसरे राउंड की स्थिति सामने आ चुकी है बीजेपी के प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह 11181 वोटों से आगे कांग्रेस के दीवान शैलेंद्र सिंह को 3548 वोट मिले।

9.10 AM: इंदौर के सांवेर क्षेत्र से भाजपा 2813 वोटों से आगे। राऊ क्षेत्र में भाजपा को 9029 वोट और कांग्रेस को 1713 वोट मिले।

9.10 AM: आगर में दूसरा राउंड में सुसनेर से बीजेपी आगे कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 2298और बीजेपी के रोडमल राठौर को 5063 वोट। 4817 मत से आगे बीजेपी

9.09 AM: बैतूल-हरदा-हरसूद सीट के 4 विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम से आगे चल रहे हैं। वे 5144 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम हरदा विधानसभा क्षेत्र से पहले चरण में 668 मतों से आगे चल रहे हैं। बैतूल में अभी डाक मतपत्रों की गिनती शुरू नहीं हो पाई है। विदिशा की कुरवाई विधानसभा से सागर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी 4077 वोटों से आगे। विदिशा की सिरोंज विधानसभा से जो सागर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है यहां से भाजपा प्रत्याशी 1358 वोटों से आगे।

9.00 AM: शहडोल में भाजपा की हिमाद्री सिंह 1700 वोटों से आगे चल रही हैं। शहडोल की दोनों विधानसभा जयसिंहनगर और जैतपुर में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमिला सिंह को पीछे छोड़ा।

8.59 AM : गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर में कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी उमीदवार से पीछे चल रहे हैं।

8.58 AM :दमोह पथरिया हटा और जबेरा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी 7000 वोटों से आगे।

8.57 AM : छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कमलनाथ 1100 मतों से आगे चल रहे हैं। होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र में बीजेपी 20234 वोटों से आगे इसमें रायसेन के उदयपुरा विधानसभा सीट का आंकड़ा शामिल नहीं है।

8.55 AM : खरगोन लोकसभा के महेश्वर विधानसभा में पहले चरण की गिनती में मुजाल्दा आगे।

8.52 AM : बड़वानी में खरगौन के भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र पटेल आगे, बड़वानी की 4 विधानसभा में 9276 की बढ़त। छिंदवाड़ा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी नत्थन शाह वरेती आगे। चौरई और परसिया में भी चल रहे हैं आगे।

8.50 AM : देवास के आगर-मालवा क्षेत्र में मत गणना में भाजपा 2052 वोटों से आगे। शाजापुर में पहले राउंड में कांग्रेस के प्रहलाद टिपानिया को 2003 वोट मिले और महेंद्र सिंह सोलंकी को 4841 वोट मिले।

8.49 AM : पहले राउंड में देवास लोकसभा में बीजेपी 2241 वोट से आगे। चित्रकूट मैहर सतना विधानसभा में भाजपा आगे। अमरपाटन में 400, नागौद में 1835, रैगाव में 2000 वोटों से भाजपा आगे।

8.49 AM : पहले राउंड में देवास लोकसभा में बीजेपी 2241 वोट से आगे।

8.49 AM : विदिशा के कुरवाई में भाजपा 1800 वोटों से आगे। उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अनिल फिरोजिया को 6000 हजार वोट की लीड। सतना में भाजपा के गणेश सिंह पहले राउंड में 6000 के लगभग आगे।

8.30 AM : भोपाल में साध्वी प्रज्ञा के लिए संस्कृति बचाओ मंच द्वारा यज्ञ और हवन किया जा रहा है।

8.25 AM : रतलाम शहर से 2825 वोट से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं जावरा से भाजपा प्रत्याशी 25 वोटों से आगे हैं।

8.20 AM : इंदौर में दो नंबर विधानसभा में भाजपा के शंकर लालवानी 1500 वोटों से आगे चल रहे हैं। क्षेत्र नंबर पांच में 14 में से 13 बूथ पर पंकज संघवी पीछे, सिर्फ पंचम की फेल बूथ पर संघवी आगे रहे।

8.05 AM : इंदौर लोकसभा सीट का स्ट्रांग रूम खुलने के बाद यहां डाक मतपत्रों की गणना शुरू हो गई।

8 AM : खरगोन पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम से गणना के लिए ईवीएम ले जाई गई।

मध्‍यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर सबकी नजरें हैं। प्रदेश के 51 जिलों में मतगणना स्थलों पर 292 कक्षों में मतगणना जारी। केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की 17 कंपनियों को तैनात किया गया है। डाक मतपत्रों को गिनने के लिए 19 कमरे अलग से तैयार किए गए हैं। 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी मतगणना के काम को अंजाम दे रहे हैं।मतगणना के लिए सबसे ज्यादा 21 टेबलें कटनी में लगाई गई हैं। इस वजह से सबसे पहले मतगणना का काम इसी जिले में पूरा होगा। मतगणना और मतगणना स्थल पर नजर रखने के लिए 1800 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कमलनाथ, दिग्विजय, तोमर, सिंधिया सहित दिग्गजों की सियासी किस्मत का फैसला आज

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में खड़े हुए दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। अब तक सांसद का चुनाव लड़ने वाले कमलनाथ ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद रिक्त छिंदवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। 16 साल बाद भोपाल से चुनावी रण में उतरे हैं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके मुकाबले में भाजपा की ओर से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना) और डॉ. वीरेंद्र कुमार (टीकमगढ़) और गुना से कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाग्य का फैसला भी आज हो जाएगा।

भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी मतगणना स्थल के लिए रवाना हो गए।

मध्‍यप्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कराया गया। पिछली बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 27 सीटें मिली थी वहीं कांग्रेस के पास दो सीट थी। बाद में रतलाम में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को एक सीट और मिली। प्रदेश में पहलेे चरण में 29 अप्रैल को सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा सीट के लिए वोट डाले गए जबकि दूसरे चरण में 6 मई को टीकमगढ़, दमोह, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, खजुराहो व रीवा सीट के लिए मतदान कराया गया। वहीं तीसरे चरण में 12 मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, भोपाल, सागर, विदिशा एवं राजगढ़ तथा चौ‍थे चरण में 19 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगोन और खंडवा सीट के लिए वोट डाले गए।

इस बार मध्‍य प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले सर्वाधिक 10 प्रतिशत मतदान में वृद्धि हुई। मप्र में कुल मतदान 71 फीसदी हो गया । इस प्रकार 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले देखें तो मतदान में वृद्धि लगभग 10 फीसदी हुई है, जो अन्य किसी राज्य के मुकाबले सर्वाधिक है।

प्रदेश की 29 में से 18 सीटों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सर्वाधिक 82.10 फीसदी छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में हुआ। इसके बाद देवास में लगभग 80 फीसदी, बैतूल में 78.20, मंदसौर 77.74, मंडला 77.62 फीसदी, खरगोन 77.51, बालाघाट 77.36, खंडवा 76.80, रतलाम 75.19, धार 75.11, उज्जैन 74.93, शहडोल 74.58, राजगढ़ 74.32, होशंगाबाद 74.17, विदिशा 71.62, सतना 70.75, गुना 70.02 और इंदौर में 70 फीसदी मतदान हुआ। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में अकेली छिंदवाड़ा ऐसी सीट थी, जहां 71.94 फीसदी मतदान हुआ था।

इस बार भोपाल सीट के साथ ही छिंदवाड़ा, गुना, जबलपुर, मुरैना, रतलाम सीट पर चुनाव नतीजों की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है। भोपाल मेें कांग्रेस के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और भाजपा उम्‍मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बीच मुकाबला बयानों और आरोपों के बीच पूरे देश में चर्चित बन गया।

इस बार मालवा निमाड़ में भी रोचक चुनाव तस्‍वीर बनी। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने जहां चुनाव प्रचार की कमान पूरी तरह अपने पास रखी वहीं कांग्रेस की ओर से राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और मुख्‍यमंत्री कमलनाथ मोर्चा संभाले रहे। इस बार जहां भाजपा ने कांग्रेस को वचनपत्र के मुद्दों और किसान कर्ज माफी योजना पर कटघरे में खड़ा ने किया वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर पांच साल के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया।

करीब छह महीने पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मालवा-निमाड़ में सबसे बड़ी पराजय मिली थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी कोशिश की है कि वह मालवा-निमाड़ में अपना दबदबा दोबारा हासिल कर सके। लिहाजा पार्टी ने अपनी पूरी ताकत इन सीटों को जीतने के लिए झोंक दी थी।

23 मई को जब वोटों की गिनती आरंभ होगी और शाम ढलतेढलते चुनावी तस्‍वीर साफ होगी तब पता लगेगा कि इस बार 29 सीटों पर मतदाताओं ने किन उम्‍मीदवारों पर भरोसा किया है।

Back to top button