Lok Sabha Election Result 2019: शीला दीक्षित के लिए राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है

Lok Sabha Election Result 2019: जैसे-जैसे दिल्ली की सातों सीटों पर मतगणना का काम तेज गति पकड़ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। रुझानों से लग रहा है कि कांग्रेस दिल्ली की सातों  सीटों पर बुरी तरह हारने जा रही है। ऐसे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष शीला दीक्षित की अगुवाई में हो रहे चुनाव में कांग्रेस का सभी सीटें हारना 81 वर्षीय शीला की लिए राजनीतिक सफर पर विराम की तरह होगा।

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित भाजपा प्रत्याशी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से लगातार पिछड़ रही हैं। दिल्ली में 15 वर्षों लगातार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने कई चुनावों में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन यह चुनाव उनके लिए राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 से पहले दिल्ली का चुनाव कांग्रेस के लिए एक बड़ा इम्तहान माना जा रहा था, लेकिन रुझान उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर  रहे हैं। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली से अगर शीला दीक्षित की हार हुई तो यह लगातार दूसरा मौका होगा, जब वह दिल्ली से दूसरा  बड़ा चुनाव  हारेंगीं। इससे पहले वह वर्ष 2013 में हुए दिल्ली  विधानसभा चुनाव में  अरविंद केजरीवाल से हार गई थीं। यह महज इत्तेफाक है कि ऐसा हुआ तो वह लगातार दिल्ली की राजनीतिक पार्टी के मुखिया से चुनाव हारेंगीं।

Back to top button