LIVE : शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

delhi former chief minister Sheila Dikshit last rites live and all update
खास बातें
  • दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक घोषित।
  • आज दोपहर 2.30 बजे निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार।
  • दिल्ली भाजपा ने अपने दो दिनों के सारे कार्यक्रम स्थगित किए।
  • शीला दीक्षित लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं, सोमवार को ही अस्पताल से मिली थी छुट्टी।

लाइव अपडेट

09:57 AM, 21-JUL-2019

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली की पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। जिनका कल निधन हो गया था।

09:44 AM, 21-JUL-2019

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के निजामुद्दीन स्थित घर पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचीं। 

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि यह देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिल्ली के परिवर्तन की दिशा में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखेगा।

08:24 AM, 21-JUL-2019

तीन बार दिल्ली की सीएम रहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित (81) का शनिवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार थीं और तीन बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। उल्टी की शिकायत के बाद शनिवार सुबह उन्हें एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल का दौरा पड़ने से दोपहर बाद 3:55 बजे उनका निधन हो गया। सबसे लंबे समय तक दिल्ली की सीएम रहीं दीक्षित को राष्ट्रीय राजधानी के विकास का चेहरा माना जाता है। दिल्ली सरकार ने उनके निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के मुताबिक पूर्व सीएम को दौरा पड़ने के चलते गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया। दोपहर बाद फिर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नहीं बचाया जा सका। आज उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय में रखी जाएगी।

आज दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने निधन पर दु:ख जताया है।

Back to top button