लोगो की तरह आप भी इसे शादी का गाउन समझने की गलती कर बैठे, ये है कुछ ऐसा..

ब्रिटेन में लोगों ने खूबसूरत वेडिंग गाउन देखा लेकिन जब पास जाकर उसे छूने की कोशिश की तो उनके होश उड़ गए। असल में ये वेडिंग गाउन पहनी एक स्टेच्यु नहीं बल्कि एक पूरा का पूरा केक था। जिसकी कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये दुनिया के सबसे महंगा वेडिंग केक में से एक है। इस केक को डिजाइन किया है ब्रिटेन की सिलेब्रिटी केक डिजाइनर डैबी विंघेम्स ने। इसे बनाने में 1000 हजार असली मोती, 5000 फूल, 1000 अंडे, 25kg चॉकलेट का इस्तेमाल हुआ है। इसका कुल वजन करीब 100 kg है।लोगो की तरह आप भी इसे शादी का गाउन समझने की गलती कर बैठे, ये है कुछ ऐसा..

अगर आप समझ रहे हैं कि ये दुनिया का सबसे महंग केक है तो जरा ठहर जाइए। इसी केक को बनाने वाली 36 साल की डैबी के नाम ये रिकॉर्ड है। उन्होंने 50 मिलियन पाउंड यानी 445 करोड़ रु की कीमत वाला केक भी बनाया है। डैबी ने ये केक दुबई में होने वाले एक शो के लिए बनाया है। डैबी हर केक बनाने के लिए हर दिन 12 घंटे से भी ज्यादा काम करती हैं। वे हर केक को ड्रेस की तरह डिजाइन करते हैं। डैबी को दुनिया की सबसे महंगी केक डिजाइनर कहा जाता है।

अधिक जानकारी के लिए देखें नीचे दी गयी विडियो !

Back to top button