लालू से मिलने रिम्‍स पहुंचे समधी, तबीयत की ली जानकारी-पूछा कुशलक्षेम

रांची। चारा घोटाले के सजायाफ्ता पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्‍यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने शनिवार को उनके समधी रिम्‍स पहुंचे हैं।

वे रांची के राजेंद्र इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के पेइंग वार्ड में अपने समधी से मिले। बताया गया कि झारखंड हाई कोर्ट के आदेश में इलाज के लिए यहां भर्ती लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे समधी जितेंद्र यादव ने उनकी तबीयत का हाल जाना।

शुगर और बीपी के उतार-चढ़ाव से परेशान लालू प्रसाद यादव को यहां कोर्ट के आदेश पर भर्ती कराया गया है। इससे पहले उनकी सर्जरी मुंबई के इंडियन हार्ट हॉस्पिटल में की जा चुकी है। लालू का इलाज कर रहे चिकित्‍सक डॉ उमेश प्रसाद ने कहा कि उनकी तबीयत फ‍िलहाल ठीक है। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Back to top button