LG G8 को MWC 2019 से एक दिन पहले 24 फरवरी को किया जा सकता है लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG MWC 2019 में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा थी। इस फोन का नाम LG G8 है। लेकिन अब खबर आई है कि इस फोन को MWC 2019 से ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष MWC 2019 25 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। खबरों के मुताबिक, फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा, 3D फोटोग्राफी क्षमता और वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ पेश किए जाने की संभावना है। वहीं, इससे पहल आई कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि LG MWC 2019 में एक और फोन लॉन्च करेगी जिसे सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

LG G8 कब, कहां और कितने बजे होगा लॉन्च
फोटो साभार: OnLeaks

LG G8 स्मार्टफोन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह समय दक्षिण कोरिया के लोकल समय के हिसाब से दिया गया है या फिर जहां MWC 2019 आयोजित होगा यानी बार्सिलोना का लोकल समय है। आपको बता दें कि MWC से ठीक एक दिन पहले 24 फरवरी को LG G8 पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि आमतौर पर कंपनियां MWC से पहले अपने स्मार्टफोन्स लॉन्च करती ही हैं।
LG G8 में होंगी ये खासियतें:
LG G8 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके तीनों लेंस 3D शूटिंग के साथ पेश किए जाएंगे। इसके अलावा फोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच भी दी जा सकती है। वहीं, यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। खबरों के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को Samsung, Sony और Xiaomi के स्मार्टफोन्स क्रमश: Galaxy S10, Xperia XZ4 और Mi 9 में दिए जाने की उम्मीद है।

Back to top button