सीतापुर में दहशत बने तेंदुए को पिंजरे में किया कैद

सीतापुर। कुत्तों के साथ ही सीतापुर में आतंक बने तेंदुआ को आज वन विभाग की टीम ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। तेंदुआ वन विभाग के तीन पहले लगाए गए पिजरें में आज कैद हो गया।सीतापुर में दहशत बने तेंदुए को पिंजरे में किया कैद

सीतापुर महमूदाबाद वन रेंज के सदरपुर इलाके में दहशत का पर्याय बना बना तेंदुआ आज तड़के वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तीन दिन पहले लगाए गए पिजरें को कल शाम जंगल के बीच में से हटाकर सड़क किनारे लगाया गया था। उसी दौरान तेंदुआ ने पिंजड़े में बंधी बकरी को देखा।

अपना शिकार सामने देखकर वह जैसे ही पिंजड़े में घुसा, वैसे ही पैनल नीचे गिर गया और तेंदुआ कैद हो गया। इस बीच सुबह शारदा नहर पर टहलने निकले ग्राम पंचायत सरैयां महीपत सिंह के प्रधान प्रतिनिधि शयामलाल वर्मा ने देखा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। उन्होंने थानाध्यक्ष सदरपुर सूर्यबली पांडेय, वन विभाग के फारेस्ट गार्ड सुशील कुमार व वन माली मोहम्मद यूनुस को सूचना दी।

इसके बाद धीरे-धीरे खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। तेंदुआ को पिंजड़े में कैद देख हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। भीड़ और शोरगुल के कारण तेंदुआ पिंजड़े के अन्दर दहाडऩे लगा। तेंदुआ घायल न हो, इसके लिए पिंजड़े को नीली पालीथीन से ढक दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सदरपुर, पुलिस बल तथा वन विभाग के कर्मचारी काफी देर तक भीड़ को दूर हटाने में लगे रहे। 

Back to top button