नहीं छुए बड़ों के पैर तो 2 मार दी गोली

आजकल लोग बहुत ज्यादा असंवेदनशील हो गए हैं। छोटी-छोटी बात पर किसी को चाकू या गोली मारने से भी परहेज नहीं करते हैं। इसका हालिया उदाहरण दिल्ली के महरौली के छत्तरपुर एंक्लेव में देखने को मिला है। जहां परिवार के बूढ़े सदस्यों के पैर ना छूने की वजह से 28 साल के युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में एक रिश्तेदार घायल हो गया है। घटना तीन पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद घटी। पुलिस को शक है कि हत्या परिवार के बड़े लोगों के प्रति असम्मान जाहिर करने की वजह से हुई है। 

 

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान सुमित सिंह के तौर पर हुई है जबकि 30 साल के दूसरे पीड़ित का नाम नितिन बंसेला है। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। मामले में दक्षिण दिल्ली के डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि उन्होंने संदीप गुप्ता नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी के दो आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला है कि एक गुट ने दूसरे पर परिवार के बूढ़े सदस्यों के पैर ना छूने का आरोप लगाया था। दोनों ही परिवार एक-दूसरे को जानते हैं। हम इन आरोपों की जांच कर रहे हैं।

दिल्ली: बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या

यह घटना शुक्रवार को छत्तरपुर एंक्लेव में घटी। पुलिस का कहना है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों मे सुमित को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले मूलरूप से दिल्ली के आश्रम निवासी संजीव कौशिक ने शक की वजह से पत्नी की हत्या करके उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया था। मृतका के परिजनों का कहना था कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

Back to top button