जानिए क्यों मनाया जाता हैं वैलेंटाइन डे, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत…

प्यार करने वाले लोग फरवरी महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रेमीं जोड़ों के लिए यह महीना सबसे खास होता हैं क्योंकि इस महीने में ही वैलेंटाइन डे आता है। वैसे तो वैलेंटाइन डे से एक हफ्ते पहले ही अपने पार्टनर को फूल, चॉकलेट, टेडी बीयर और गिफ्ट्स देने का सिलसिला शुरू हो जाता है और 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक पूरे हफ्ते वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। फिलहाल आपको पता है कि फरवरी का ही महीना चल रहा है और प्रेमीं युगलों में इसे लेकर खुशी की लहर हैं। इस महीने प्रेमींजन अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, कहते है अगर वैलेंटाइन डे के दिन कोई लड़का किसी लड़की को प्रोपोज करे तो उस लड़की के हां करने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। लेकिन क्या आपको पता है दुनियाभर में मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई थी और इस खास दिन को क्यों सेलिब्रेट किया जाता है? आईयेें आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी के बारे में।

जानिए क्यों मनाया जाता हैं वैलेंटाइन डे, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत…एक प्राचीन कहानी के अनुसार 12वीं शताब्दी के आसपास रोम में क्लॉडियस नाम का एक शासक हुआ करता था और उनके कानून काफी सख्त थे। वह अपने किसी भी सैनिक को शादी नहीं करने देता था और अगर कोई सैनिक उनके कानून को तोड़ता था तो उसे बड़ी भंयकर सजा देता था। उनका मानना था कि शादी करने के बाद सैनिक अपने घर परिवार में व्यस्त हो जाता है और दुश्मन से उसका ध्यान हट जाता है। उनके इस कानून का संत वैलेंटाइन ने विरोध किया था। संत वैलेंटाइन रोम के एक पादरी थे और प्यार में विश्वास रखते थे उनके लिए प्रेम ही सब कुछ था। इसका जिक्र ‘ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन’ नाम की पुस्तक में भी मिलता हैं।

संत वैलेंटाइन ने राजा क्लॉडियस का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों का प्रेम विवाह करवा दिया इतना ही नहीं संत वैलेंटाइन ने रोम के बहुत सारे और लोगों को प्यार का महत्व बताया और प्रेम-विवाह केे लिए प्रेरित किया। जब राजा क्लॉडियस को इस बात का पता चला तो वह आगबबूला हो गए और 14 फरवरी को उन्होंने संत वैलेंटाइन को सूली पर चढ़वा दिया। उसी दिन से हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाने लगा और लोग आज तक इस परंपरा को कायम रखे हुए हैं।

फरवरी में लगातार सात दिनों तक वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। जब भी किसी को अपने दिल की बात कहनी होती है वह इसी वीक का इंतजार करता है। इस सप्ताह के सातों दिनों को अलग अलग दिन के रूप में मनाया जाता है जैसे 7 फरवरी को रोज डे, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग डे, 13 फरवरी को किस डे और सबसे आखिर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे। वैलेंटाइन को पूरी दुनिया में मनाया जाता है लेकिन भारत में यह कुछ सालों पहले ही शुरू हुआ है भारत में बहुत से लोग इसका विरोध भी करते है और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ मानते हैं।

Back to top button