लालू के लाल अब दिखे भगवान भोलनाथ के रूप में

पटना जेएनएन। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वे कभी बांसुरी तो कभी शंख बजाते हैं। उनकी बांसुरी बजाने वाली तस्वीर ने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ध्यान खींच लिया था। बीते तीन दिनों से उनकी देवघर यात्रा चर्चा में है।लालू के लाल अब दिखे भगवान भोलनाथ के रूप में

इस दौरान वे शिव के अवतार में हाथों में त्रिशूल लिए नजर आए हैं। देवघर की पहाड़ी की उनकी यह तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सावन में भगवान भोजनाथ की पूजा करने देवघर गए तेज प्रताप यादव ने देवघर की एक पहाड़ी पर शिव की मुद्रा में ध्यान लगाया।

इसकी एक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विदित हो कि तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के अच्‍छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ देवघर गए थे। रास्‍ते में उन्‍होंने यह भी कहा कि बिहार में ‘असुरों’ का राज है, जिसके नाथ के लिए वे भगवान शंकर से गुहार लगााएंगे।

Back to top button