लॉकडाउन के चलते यूपी में मिला कुबेर का खजाना, जमीन से निकल आए चांदी के सिक्के

आजकल एकतरफ जहा लोग घरो में कैद होकर रह गए है और खर्चे के लिए परेशान हो रहे है वही दूसरी तरफ  बच्चो ने खेल ही खेल में कुबेर का खजाना ढूंढ लिया है। जी हां उत्तर प्रदेश में औरेया जिले के साजनपुर गांव में छोटे-छोटे बच्चे शाम में बंजर जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बच्चों ने वहां की जमीन खोदना शुरू कर दिया।

Full Frame Shot Of Coins

औरेया जिले के तुरुकपुर गांव और साजनपुर गांव के बीच खाली पड़े बंजर जमीन पर क्रिकेट खेल रहे थे। उसी मैदान में अन्य बच्चे मिट्टी खोदकर खेल रहे थे, जिसे देखकर इन बच्चों ने भी जमीन खोदना शुरू कर दिया। जमीन खोदने के दौरान बच्चों को एक घड़ा मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसकी जानकारी बच्चों ने गांव वालों को दी।

खबर है कि बच्चों को जमीन खोदते समय एक छोटा सा घड़ा मिला, जिसमें चांदी के सिक्के थे। इस घटना की जानकारी गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर सिक्के को कब्जे में ले लिया।

पुलिस को घड़े में कुल 30 चांदी के सिक्के मिले, जिसमें से 27 सिक्के 1840 सिक्के विक्टोरिया वर्ष के और 3 सिक्के 1835 किंग विलियम्स वर्ष के हैं।इसके बाद अधिकारियों ने सिक्के मिलने वाले जगह के आसपास मुआयना भी किया। उस स्थान के आसपास कुछ जगहों पर खुदाई भी की गई लेकिन कुछ नहीं मिला। 

Back to top button