सोने से पहले SONG सुनने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान

सोने से पहले सुकून देने वाला योग संगीत सुनना दिल की सेहत के लिए लाभकारी होता है। भारतीय शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।राजस्थान के जयपुर में एचजी एसएमएस हॉस्पिटल में सलाहकार कार्डियोलॉजिस्ट और अध्ययन के लेखक नरेश सेन ने कहा, हम अपने अस्पताल में म्यूजिक थेरेपी का इस्तेमाल करते हैं।सोने से पहले SONG सुनने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरानअध्ययन में हमने पाया है कि सोने से पहले योग संगीत सुनने का सकारात्मक असर धड़कन की गति पर पड़ता है। शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में 26 वर्ष की आयु वाले 149 स्वस्थ हृदय के लोगों को शामिल किया गया।

अध्ययन के दौरान तीन सेशन हुए। पहले सेशन में सोने से पहले योग संगीत सुनाया गया, जबकि दूसरे में पॉप संगीत। वहीं, तीसरे में प्रतिभागियों को बिना संगीत के सोने के लिए कहा गया। तीनों सत्रों में प्रतिभागियों की हृदय गति सत्र शुरू होने से पहले पांच मिनट, सत्र के दौरान 10 मिनट और सत्र खत्म होने के बाद पांच मिनट के लिए जांची गई।

इसमें सामने आया कि योग संगीत सुनने से प्रतिभागियों की चिंता का स्तर कम हो गया और हृदय गति पर अच्छा असर पड़ा। यह अध्ययन जर्मनी में चल रही ‘यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस 2018’ में प्रस्तुत किया गया है।

Back to top button