जानिए क्या कहते हैं आपके शरीर पर होने वाले ये बर्थ मार्क?

आप लोगों ने इस बात पर गौर किया होगा कि जब मनुष्य का जन्म होता है तब उसके शरीर पर कुछ निशान पाए जाते हैं जिनको हम बर्थ मार्क भी कहते हैं यह बर्थ मार्क किसी भी रंग के हो सकते हैं वैसे आमतौर पर इनका रंग काला सफेद लाल या फिर त्वचा के रंग से थोड़ा हल्का भी होता है परंतु बहुत से लोग ऐसे हैं जो इन निशानों को सामान्य मानते हैं परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह निशान व्यक्ति के चरित्र और उसके जीवन के बहुत से रहस्य के बारे में जानकारी देता है इन निशानों से व्यक्ति के आने वाले समय के बारे में बहुत सी बातों का पता चलता है कुल मिलाकर आप अपने शरीर पर मौजूद बर्थ मार्क से इस बात की जानकारी पता लगा सकते हैं कि आपका आने वाला समय कैसा रहने वाला है आपको अपने जीवन में सफलता प्राप्त होगी या आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बर्थ मार्क से संबंधित जानकारियां देने वाले हैं।जानिए क्या कहते हैं आपके शरीर पर होने वाले ये बर्थ मार्क?

आइए जानते हैं शरीर पर मौजूद बर्थ मार्क क्या कहता हैं

बाएं या दाएं कंधे पर बर्थ मार्कजिन लोगों के बाएं कंधे पर बर्थ मार्क का निशान होता है उन लोगों को अधिक आर्थिक कठिनाइयों से जूझना पड़ता है इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों के दाएं कंधे पर बर्थ मार्क होता है वह अपने जीवन में सुखी रहते हैं उनका सारा जीवन खुशहाली पूर्वक बीतता है।

बाई छाती के नीचे बर्थ मार्कजिन व्यक्तियों के बाएं छाती के नीचे कोई बर्थ मार्क होता है तो इस निशान को बहुत ही शुभ माना गया है यह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही तरक्की प्राप्त करते हैं परंतु अगर यह निशान छाती के नीचे ठीक बीच में हो तो इससे व्यक्ति को पुश्तैनी जायदाद से वंचित रहना पड़ता है।

पैर पर बर्थ मार्कजिन व्यक्तियों के पैर पर बर्थ मार्क होता है वह व्यक्ति काफी शंकालु किस्म के माने गए हैं यह बहुत ही प्रतिभाशाली होते हैं यह कोई भी निर्णय बड़ी ही आसानी से ले लेते हैं इनके लिए सही समय पर सही निर्णय लेना कोई कठिन कार्य नहीं है।

हाथों और उंगलियों पर बर्थ मार्कजिन व्यक्तियों के हाथों या उंगलियों पर बर्थ मार्क होता है यह व्यक्ति अपने जीवन में बहुत ही अधिक मेहनत करते हैं परंतु इनके द्वारा की गई मेहनत का फल इन को प्राप्त नहीं हो पाता है यदि यह बर्थ मार्क का निशान आपके हाथ के भीतर हिस्से पर है तो आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती है।

पेट पर बर्थ मार्क का होनाजिन व्यक्तियों के पेट पर बर्थ मार्क का निशान होता है यह व्यक्ति स्वभाव के अधिक लालची होते हैं और यह बहुत ही स्वार्थी भी माने गए हैं यह लोग बहुत ही कम व्यक्तियों को ही अपना मित्र बना पाते हैं।

बाएं और दाएं गाल पर बर्थ मार्कजिन व्यक्तियों के बाएं गाल पर बर्थ मार्क होता है यह व्यक्ति बहुत ही अधिक चिंता करने वाले माने जाते हैं अगर किसी व्यक्ति के दाएं गाल पर बर्थ मार्क का निशान होता है तो वह बहुत ही खुशनुमा स्वभाव के होते हैं।

Back to top button