जानें कांग्रेस स्थापना दिवस पर क्या कुछ बोले CM गहलोत…

राजस्थान के सीएम अशोक गहोलत ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बीजेपी-आरएसस पर जमकर निशाना साधा है। सीएम गहलोत ने आज राजधानी जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि  भले ही हम लोग आज सत्ता में नहीं है, लेकिन कांग्रेस के जो सिद्धांत है, नीती है, कार्यक्रम है। अडिग है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों की है। आरएसएस- बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम है। ये जो लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे है। लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। देश बर्दास्त नहीं करेगा। पूरी कांग्रेस एकजुट होकर, जिस प्रकार खड़गे साहब हमारे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने है। सीएम गहलोत आज कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। 

दलित वर्ग का व्यक्ति कांग्रेस अध्यक्ष बना

सीएम गहलोत ने कहा- आप देख रहे हैं कि एक दलित वर्ग का व्यक्ति 50 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष बने है। पूरे देश के अंदर नया माहौल बना है। उसी के सानिध्य में हम सब मिलकर आने वाले वक्त के अंदर, यात्रा समाप्त होगी राहुल गाधी, नए प्रोग्राम दिए गए है, उनको लेकर हम लोग गली-गली गांव-गांव जाएंगे। हमारे सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी महीने में एक बार 15 किलोमीटर यात्रा तय करेंगे। पीपीसी चीफ ने प्रोग्राम दिया है। 

कांग्रेस स्थापना दिवस पर हम नए संकल्प लेंगे

सीएम गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत अच्छी बात कही। जनता से जुड़ाव करो। कमिया आ गई है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम संकल्प लेंगे, हर आने वाले दिन में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाए। सुख-दुख में भागीदार बने। कांग्रेस का झंड़ा बुलंद रहे, देशहित में, यह संकल्प लेंगे। बता दें, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आज राजस्थान कांग्रेस का अधिवेशन हो रहा है। अधिवेशन में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सीएम गहलोत, सचिन पायलट और पार्टी के सभी विधायक एवं पदाधिकारी शामिल होंगे। अधिवेशन में राहुल गांधी के सुझावों पर मंथन होगा। साथ में संगठन की ओर से बजट के लिए गहलोत सरकार को सुझाव दिए जाएंगे। 

Back to top button