जानिए पालक का रवा ढोकला बनाने की रेसिपी

कितने लोगों के लिए : 5

सामग्री :

रवा- 1 कटोरी, दही- 1/2 कटोरी, पालक पेस्ट- 1/4 कटोरी, इनो- 1 पाउच, नमक- स्वादानुसार

तड़के के लिए

घी- 1 चम्मच, तिल- 1 चम्मच, सरसों दाना- 1 चम्मच, हरी मिर्च- 2

इसे भी पढ़ें: होली देखने के साथ ब्रज की इन जगहों की सैर भी रहेगी यादगार

विधि :

बाउल में दही, रवा, पालक पेस्ट, नमक मिलाएं। अब इनो और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।

केक टिन में डालकर 15-20 मिनट स्टीम करें। थोड़ी देर बाद चेक करें। चेक करने के लिए चाकू को बैटर में डालकर देखें। अगर चाकू पर बैटर लगा हुआ निकलें तो इसे थोड़ी देर और स्टीम करें। वरना ढोकला तैयार है।

ठंडा होने पर मनचाहे शेप में काट लें।

अब एक पैन में घी डालकर गरम करें। इसमें सरसों दाना, तिल डालकर तड़काएं। फिर हरी मिर्च डालें इसके बाद ढोकला डाल कर कुछ 5-7 मिनट पकाएं।

Back to top button