यहां वेट लॉस के लिए मां के फेवरेट नुस्खे जानिए-

 वजन घटाने के लिए इंटरनेट पर आपको तमाम तरीके मिल जाएंगे। हालांकि, मोटापा घटाने के लिए इन दिनों लोग नई-नई तकनीक को अपनाते हैं और घरेलू नुस्खों से कतराते हैं। अक्सर छोटी-छोटी बीमारियों के लिए मां अपने नुस्खों को अपनाती हैं। जिससे तुरंत फर्क भी दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन घटाने के लिए आप मम्मी के कुछ फेवरेट नुस्खों को अपना सकते हैं। क्या आपने कभी ये नुस्खों को अपनाया है?

वजन घटाने के लिए मां के फेवरेट नुस्खे

दालचीनी और शहद की चाय

वजन घटाने के लिए आप इस चाय को पी सकते हैं। दालचीनी मीठे और नमकीन दोनों तरह के डिश में  इस्तेमाल किया जाने वाला मसाला है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही दालचीनी वजन कम करने में मदद करती है। दालचीनी ब्लड में इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। शहद और दालचीनी की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी गर्म करें। फिर गुनगुने पानी में दो दालचीनी की छड़ें और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और रोज सुबह खाली पेट दालचीनी और शहद के पानी को पिएं।

शहद के साथ नींबू पानी

नींबू पानी और शहद दोनों एक कॉमन इंग्रेडिएंड है। ये दोनों ही चीजें भारतीय किचन में आसानी से मिल जाती हैं। रोज सुबह एक गिलास नींबू पानी बनाएं और उसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे पिएं। शहद औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है और नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। वजन घटाने के लिए क्या आपकी मम्मी भी इस नुस्खे के बारे में बताती हैं। 

कच्चा लहसुन

वजन कम करने के लिए अक्सर रोज सुबह लहसुन की दो या दो से ज्यादा कलियां चबाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे चबाने के बाद दांतों को अच्छी तरह से ब्रश करना न भूलें, क्योंकि कच्चे लहसुन की गंध पूरे दिन आपके मुंह में रह सकती है।

Back to top button