जानिए आपकी सेहत के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल

मेष
सेहत के नजरिए से इस वर्ष आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सेहत में सुधार के लिए आपको योगा व खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए जिससें आपका स्वास्थ्य आगे भी ऐसे ही साथ दे। वर्ष के अंत में किसी छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं।

वृष
साल 2021 में राहु-केतु के प्रभाव से आपको शारीरिक रूप से समय-समय पर परेशानी आती रहेगी। यह साल आपकी सेहत के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत में और फरवरी से मार्च तक के दौरान अपने खाने-पीने का ध्यान रखना होगा।

मिथुन
सेहत के लिहाज से मिथुन राशि के जातकों के लिए साल के कुछ महीने बेहतर बीतेंगे। लेकिन मध्य के महीने में आपको पेट से संबंधित कुछ बीमारियां हो सकती हैं। वर्ष के अंत के महीनों में इस राशि के जातक वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

 

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष सेहत के लिहाज से 2021 के मध्य तक बेहतर रहेगा, लेकिन आप अपने खान-पान का ध्यान रखें। सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए व्यायाम करें और अपनी डाइट संतुलित रखें, आपको कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी।

सिंह
सेहत के नजरिए से आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्कता होगी। जोड़ों में दर्द की समस्या या फिर मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को 2021 में सेहत पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

कन्या
कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य इस वर्ष मिला-जुला रहेगा, लेकिन वर्ष के मध्य में बहुत ही सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। इसके अलावा, इस समय में आपको आमाशय में दर्द, अपच, एसिडिटी की संभावना की हो सकती है. कुछ लोगों के जोड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।

 

तुला
सेहत के लिहाज तुला राशि के जातकों को यह सलाह है कि थोड़ा संभलकर चलें और अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को शामिल करें। अन्यथा किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आने की संभावना हो सकती है। हालांकि वर्ष के अंत में आपको अच्छा महसूस होगा।

वृश्चिक
इस वर्ष आपको अपनी सेहत का बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। वर्ष के अंत में दुर्घटना घट सकती है। ऐसे में हर तरफ से सतर्क और बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं।

धनु
सेहत के नजरिए वर्ष 2021 धनु राशि के जातकों के लिए अच्छा बीतेगा। आपका स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी बीमारी से भी निजात मिलेगी।

मकर
सेहत के नजरिए से आपके लिए यह साल मिला जुला रहेगा। बाहर की चीजों को खाने से परहेज करें। साल की शुरुआत में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं लेकिन कोई बड़ी बीमारी इस साल नजर नहीं आती है। फिर भी आपको अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में यह वर्ष मिलाजुला रहने वाला होगा। किसी पुरानी बीमारी से आप परेशान रह सकते हैं। वाहन चलाते समय भी बहुत सावधानी रखनी होगी। छोटी-छोटी दिक्कतों को अनदेखा ना करें।

मीन
वर्ष के मध्य में अचानक वाहन के तीव्र गति से चलाने से दुर्घटना के संकेत बन रहे हैं इसलिए बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं। अचानक पेट से जुड़ी समस्या भी आपको परेशान कर सकती हैं।

 

Back to top button