ये है दो राज्‍यों का राजा इसका काम जानकर हो जायेंगे हैरान

स्‍काइप पर काम करता है डबल रोल वाला राजा

चलिए आज मुलाकात करते हैं एक डबल रोल वाले राजा से। ये राजा भी हैं और मैकेनिक भी। आज आपकी मुलाकात करा रहे हैं एक अफ्रीकी देश के राजा से जो जब स्‍काइप पर राजा का अपने देश वासियों को दिशा निर्देश और शासन चलाने में व्‍यस्‍त नहीं होते तो एक आम व्यक्ति की तरह मैकेनिक का काम करते है। 70 साल के हो रहे सीफस बंसाह दो अफ्रीकी इलाकों के राजा हैं। ये है दो राज्‍यों का राजा इसका काम जानकर हो जायेंगे हैरान

घाना में जन्‍मे जर्मनी में बसे

बंसाह फिल्‍हाल जर्मनी में रहते हैं जहां से वे स्‍काइप पर अपना राज-काज तो बखूबी चलाते हैं। साथ ही कार मैकेनिक का काम भी करते हैं। मीडिया रिर्पोट के अनुसार राजा बंसाह जर्मनी में कार मैकेनिक हैं और स्काइप के जरिए टोगो और घाना में अपना शासन चलाते हैं। दरसल उनका जन्‍म तो घाना में ही हुए थे परंतु राजा नियुक्त होने से पहले ही 1970 में वो जर्मनी चले गए थे। उनके अधिकार में पूर्वात्तर घाना और टोगो सीमा के पास के क्षेत्र हैं जहां 3 लाख लोग रहते हैं। बंसाह को टोगो में सुपीरियर एंड स्पिरिचुएल चीफ आफ इवे पीपुल कहा जाता है।

Back to top button