16 साल की उम्र में किडनैप ISIS के चंगुल से छुट के आई इस महिला ने बताया, हर रोज 4 बार रेप, और बहुत कुछ…

ISIS के चंगुल में सेक्स स्लेव की जिंदगी गुजारने वाली फरीदा खलफ की जिंदगी में खुशियां लौट रही हैं। उसे अब अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है। फरीदा को 16 साल की उम्र में आतंकियों ने किडनैप कर लिया था।

उनकी कैद में गैंगरेप और तकरीबन रोज रेप का शिकार हुई। उसे इतना टॉर्चर किया गया था कि कुछ समय के लिए उसकी आंख की रोशनी तक चली गई थी। अपनी स्थिति से निराश होकर उसने चार बार खुदकुशी की भी कोशिश की थी। अगरस्त 2014 में आईएसआईएस आतंकियों ने फरीदा, उसकी मां और दो भाइयों को 150 लड़कियों के साथ किडनैप कर लिया था और इन्हें मोसुल ले गए थे। वहीं, उसके पिता को गोली मार दी गई थी।

अपने प्यार नाजहन के साथ फरीदा फरीदा

इसके बाद उसे अपनी फैमिली से अलग कर बाकी लड़कियों के साथ सेक्स स्लेव बना सीरिया के शहर रक्का भेज दिया गया, जो आईएस का गढ़ था। फरीदा ने बताया था कि आतंकियों ने उनके साथ वो सब किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती और जो कोई जानवर के साथ भी नहीं करेगा। फरीदा को आतंकियों ने इतनी बुरी तरह पीटा था कि उनके सिर की हड्डियां तीन जगह से टूट गई थीं। हालात ये हो गई कुछ समय के लिए उनकी आंखों की रोशनी तक चली गई। 
 

अपनी किताब के साथ फरीदा

फरीदा ने बताया था कि चार महीने की कैद में वो न जाने कितनी बार गैंगरेप का शिकार हुईं और तकरीबन रोज उसे रेप का शिकार होना पड़ा। अपने हालात से परेशान होकर और इनके चंगुल से आजाद होने के लिए उसने चार बार सुसाइड की भी कोशिश की, लेकिन हर बार आतंकियों ने उसे बचा लिया। इसके बाद फरीदा ने आठ लड़कियों के साथ वहां से हिम्मत दिखाकर भागने की कोशिश की और कामयाब हो गईं। अब वो जर्मनी के एक रिफ्यूजी कैंप में रह रही हैं।

पतियों को पीटने में इस शहर की महिलाये है सबसे आगे

फरीदा

फरीदा अब 21 साल की हो चुकी हैं और इतने साल बीतने के बाद वो दोबारा से लोगों पर भरोसा करना सीख रही हैं। उन्होंने साथी रिफ्यूजी नाजहन इलियास में अपना प्यार भी ढूंढ लिया है। फरीदा कहती हैं कि मैंने कभी भी नहीं सोचा था कि मुझे किसी के साथ खुशी मिलेगी। अब मैं खुश हूं और अपनी एंगेजमेंट और वेडिंग पार्टी की तैयारी कर रही हूं। इधर, नजहान ने कहा, मुझे फरीदा पर गर्व है। मैं उसके लिए जो कुछ भी हो सका वो सब करूंगा।

 

Back to top button