केजरीवाल ने किया ट्वीट कहा- लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिलेंगे सिर्फ 9 फीसदी वोट

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वो दिल्ली की सात में से चार सीटें जीतने जा रही है, जबकि बाकी तीन सीटों पर भाजपा संग उसका कड़ा मुकाबला है। पार्टी के मुताबिक उसने बूथवाइज सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया है कि आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चाओं को किस तरह लेते हैं? इसमें लोगों ने कहा कि वो गठबंधन के खिलाफ हैं। 

सर्वे के मुताबिक चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी को लोकसभा चुनाव में करीब 46 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। भाजपा को 36 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि कांग्रेस को सिर्फ 9 फीसदी वोट पर ही सिमटती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता। 

सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में आप को यूथ और महिलाओं का ज्यादा साथ मिलेगा। हालांकि व्यापारी वर्ग अभी भी भाजपा के साथ है। खास बात यह है कि व्यापारियों ने जीएसटी, नोटबंदी और सीलिंग से जुड़ा अपने दर्द बताया तो सही मगर उनका झुकाव अभी भी भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा,’लोग सोचते हैं, केवल आप दिल्ली वालों के हक के लिए लड़ती है। भाजपा/कांग्रेस के सांसद कभी दिल्ली वालों की नहीं सोचते। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2019 लोकसभा चुनावों में क्या केजरीवाल की भविष्यवाणी सच होती है या नहीं। 

Back to top button