राशिफल: भगवान गणपति आज किसके बनाएंगे बिगड़े काम?

राशिफल: भगवान गणपति आज किसके बनाएंगे बिगड़े काम?आज का राशिफल

मेष:-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में थोड़ी उलझनें बढ़ सकती हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखें।
सुझाव:-मित्रों का सहयोग करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-श्वेत

वृष:-आज आपके शत्रु परास्त होंगे। व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है।
सुझाव:-हनुमान जी का दर्शन करें, लाभकारी होगा।
शुभ रंग-पीला

मिथुन:-आज कोई नया कार्य प्रारम्भ न करें। यात्रा करनी पड़ सकती है। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।
सुझाव:-बच्चों से स्नेह करें, उत्तम होगा।
शुभ रंग-नीला

कर्क:-आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार व सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सुझाव:-आज आप हनुमान जी को मिष्ठान्न का भोग लगवाएं व प्रसाद वितरण करें।
शुभ रंग-आसमानी

सिंह:-आज व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है
सुझाव:-त्रिफला का सेवन हितकर होगा।
शुभ रंग-बादामी

कन्या:-आज आप अप्रसन्न रहेंगे, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले गंभीरतापूर्वक विचार करें। उलझनें बढ़ सकती हैं।
सुझाव:-सन्तों का सम्मान करें, हितकर होगा।
शुभ रंग-केसरिया

तुला:-आज आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी छोटी सी बात को कोई गम्भीर मुद्दा न बनाएं। दिखावा पसंद लोगों से दूर रहें।
सुझाव:-आज आप चुगली करने वालों से दूरी बनाएं।
शुभ रंग-आसमानी

वृश्चिक:-आज आपके कार्य-व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। आपकी रुचि धार्मिक क्षेत्र में भी बढ़ सकती है। आप कहीं यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं।
सुझाव:-व्यर्थ चिंता का त्याग करें।
शुभ रंग-श्वेत

धनु:-आज परिवार मे वाद-विवाद भी सम्भव है। बाहरी दबावों से प्रभावित होंगे। निजी संबंधों के मामलों में आप काफी भावुक रहेंगे।
सुझाव:-आज आप बहस से दूर रहें।
शुभ रंग-फिरोजी

मकर:-आज किसी जानी-मानी शख्सियत से आपकी मुलाकात संभव है। अप्रत्याशित और सुखद आश्चर्य में डालने वाली घटनाएं घट सकती हैं।
सुझाव:-आज आप सबका सम्मान करें, हितकर होगा।
शुभ-लाल

कुम्भ:-आज आप सामाजिक जीवन में व्यस्त रहने के कारण थकान महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। चोरी होने की आशंका के प्रति सावधान रहें।
सुझाव:-विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत बनाये रखें, सफलता मिलेगी।
शुभ रंग-हल्का पीला

मीन:-आज आप निजी जीवन में प्रेम की अभिव्यक्ति करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।
सुझाव:-काले तिल का दान आज आपके लिए ज्यादा हितकर होगा।
शुभ रंग-गुलाबी

सूूचना :- यह राशिफल नाम के आधार पर है। अस्तु इसे अपने नाम के प्रथम अक्षर से निर्धारित राशि के आधार पर देखें।

आज के दिन का विशेष महत्व

1-आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है।
2-आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।
3-आज गुरु अर्जुन देव बलिदान दिवस मनाया जाता है।
4-आज के दिन संकटमोचन श्री गणेश भगवान की आराधना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

 

Back to top button