बस पता हो लड़कियों की Birth Date, ऐसे जान सकते है पूरा बायोडाटा

हर किसी लड़कि का व्यक्तित्व अलग-अलग होता है। अब आप यह जानना चाहते हैं कि कौनसी लड़कि कैसी है तो ये सब आपको जन्म का महीना बता सकता है। अब आप भी जाने किस महीने में जन्मी लड़की प्यारी तो किस महीने में जन्मी लड़की जिद्दी होती है।

जनवरी माह में पैदा हुई लड़कियां सुंदर होने के साध चतुर भी होती है। अच्छे कपडों की शौकीन, जल्द ही बोर हो जाने वाली, आसानी से इमोशंस बाहर नहीं निकालतीं। अगर हर्ट हों तो जल्दी नहीं उबरती। संवेदनशील होने के साथ साथ ऐसी लड़कियां करियर को लेकर महत्वाकांक्षी और व्यवहारिक होती हैं।

फरवरी में जन्मी लड़कियां समझदार और चालाक होती हैं। खूब आकर्षक लेकिन शरमीली होती हैं। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए जुझारू। आजादी पसंद करती हैं और अगर रोका जाए तो विद्रोही हो जाती हैं। दोस्त बनाना पसंद होता है, अंदर से प्यार से भरपूर होती हैं लेकिन दिखाती नहीं।

मार्च की लड़कियां सच्ची, दिल की साफ और कोमल होती हैं। राज छुपा कर रखती हैं। शांति और अकेलापन पसंद होता है। किस करने में माहिर होती हैं औऱ इन पर आसानी से भरोसा किया जा सकता है। अपने इमोशंस बाहर नहीं निकालतीं।

टेंशन फ्री रहने के लिए अपनाये ये थेरपी आएंगी आपके बहुत काम

अप्रेल में पैदा हुई लड़कियां सौम्य लेकिन चापलूस भी होती हैं। ये मजाकिया, हंसमुख और जिद्दी होती हैं। इन्हें बाते करना पसंद होता है। ये आत्मविश्वासी और पॉजीटिव एटिट्यूड वाली होती हैं। दूसरों को प्रोत्साहित करने की क्षमता रखती हैं। खेल कूद, घूमना फिरना पसंद होता है।

मई में जन्मी लड़कियां जिद्दी औऱ कड़े दिल की होती हैं। मजबूत इच्छा शक्ति और उच्च विचारों से भरी होती हैं। इन्हें गुस्सा आसानी से आता है। दूसरों को आकर्षित कर लेती हैं और एटेंशन  पाना इन्हें अच्छा लगता है। लड़कों के तरफ शर्मीली होती हैं। साहित्य और कला की प्रेमी होती हैं।

जून की लड़कियों की सबसे अच्छी पर्सनैलिटी होती है। इन्हें दोस्त बनाना पंसद होता है। फ्लर्ट अच्छा कर लेती हैं। फिल्मों के मामले में पंसद अच्छी होती है। अपने अच्छे लुक्स के चलते हीरोइन तक बनने की क्षमता रखती हैं।

जुलाई में जन्मी लड़कियों के साथ लोगों को रहना अच्छा लगता है। इन्हें समझना मुश्किल होता है। ये सच्ची लेकिन मूडी होती हैं। दूसरों की परवाह करती हैं लेकिन जल्दी बुरा भी मान जाती हैं। माफ कर देती हैं पर कभी भूलती नहीं। जब तक उकसाई न जाएं, गुस्साती नहीं। बेकार की चीजों को नापसंद करती हैं।

अगस्त में जन्मी लड़कियां रिस्क उठाने को तैयार रहती हैं। इन्हें खुद पर काबू नहीं रहता। मुलायम दिल की होती हैं। तेज बोलने और हुल्लड़बाजी करने वाली होती हैं। संगीत की शौकीन लेकिन पढ़ाई से चिढ़ती हैं।

सितंबर में पैदा हुई लड़कियां जल्दबाजी में फैसला लेती हैं और फिर पछताती हैं। मानसिक रूप से मजबूत और निडर होती हैं। व्यवहारकुशल होती हैं और दूसरों की परेशानी दूर करती हैं। प्यार करना पंसद करती हैं। याद्दाश्त अच्छी होती है।

अक्टूबर की लड़कियों को बातचीत करना पंसद होता है। वो उनसे प्यार करती हैं जो उनसे प्यार करते हैं। सफाई से झूठ बोलती हैं। गुस्सा जल्दी आता है। दोस्तों को अहम मानती हैं। जल्दी हर्ट हो जाती है लेकिन मान भी जाती हैं। बहुत स्मार्ट होती हैं।

नवंबर मे जन्मी लड़कियां ईमानदार होती हैं। कामुक लेकिन खतरनाक होती हैं। हर कोई इनकी तरफ खिंचा चला आता है। चंचल, तुनकमिजाज लेकिन रहस्यमयी होती हैं। भीड़ में अलग उभर कर आती हैं।

दिसंबर में पैदा हुई लड़कियां राष्ट्रभक्त, वफादार और महत्वकांक्षी होती हैं। ये दूर का सोचती हैं और इन्हें समझना मुश्किल होता है। ये प्यार से बात करती हैं। खुशमिजाज होती हैं और बातूनी भी। ये एक लड़के के प्रति समर्पित रहने वालों में से होती हैं।

Back to top button