J&K: आतंकवादियों ने शोपियां BJP जिलाध्यक्ष के घर में घुसने का किया प्रयास, 3 युवकों का अपहरण

संदिग्ध आतंकवादियों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर भाजपा के शोपियां जिला अध्यक्ष जावेद कादरी के घर में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने हवा में फायरिंग की, जिसके बाद आतंकी वहां से भाग निकले।J&K: आतंकवादियों ने शोपियां BJP जिलाध्यक्ष के घर में घुसने का किया प्रयास, 3 युवकों का अपहरण

इस बीच खबर आ रही है कि शोपियां और कुलगाम से तीन युवक गायब है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन युवाओं का आतंकियों ने अपहरण किया है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने शोपियां से तीन नागरिकों का अपहरण कर लिया है।

अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव से तीन नागरिकों का अपहरण कर लिया, जिले में अपहरण की इस घटना को एक नागरिक की हत्या के 36 घंटे बाद अंजाम दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शनिवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने जिले के सैदपोरा पायीन गांव से तीन नागरिकों का अपहरण कर लिया है। अपहरण किए गए युवकों की पहचान शाहिद अहमद गणी, फारूक अहमद और राजा (बुलबुल) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन युवकों का अपहरण एक बेकरी से किया गया है।

बता दें कि, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक नागरिक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के सफनगरी इलाके के निवासी नदीम मंजूर को गुरुवार रात अगवा किया गया था। बाद में आतंकवादियों ने मंजूर की हत्या कर दी थी। मंजूर का गोलियों से छलनी शव पुलिस ने निक्लोरा पुलवामा से बरामद किया था।

Back to top button