BJP कुछ इस तरह हरियाणा में लुभाएगी जाटलैंड वासियों को

चंडीगढ़। हरियाणा के किसानों को लुभाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग कोनों में रैलियां कर रही भारतीय जनता पार्टी अब जाटलैैंड में भी अपनी ताकत दिखाएगी। भाजपा संगठन और सरकार ने जाटलैैंड गोहाना में 12 अगस्त को  किसान धन्यवाद रैली करने की रूपरेखा तैयार की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ किसान रैली में विपक्ष पर हमलावर नजर आएंगे। इसके साथ ही राज्‍य के अन्‍य स्‍थानोंं पर भी रैलियां आयोजित की जाएंगी।BJP कुछ इस तरह हरियाणा में लुभाएगी जाटलैंड वासियों को

भाजपा अभी तक महेंद्रगढ़ में बाजरा, घरौंडा में धान और शाहबाद में सूरजमुखी रैलियों का आयोजन कर चुकी है। चौथी कपास रैली 5अगस्त को हिसार के बरवाला में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दक्षिण और उत्तर हरियाणा कवर करने के साथ ही भाजपा संगठन को लगा कि जाट लैैंड में भी दस्तक दी जानी चाहिए। इसलिए 12 अगस्त को सोनीपत संसदीय क्षेत्र के गोहाना हलके में किसान रैली को अंतिम रूप दे दिया गया है।

सोनीपत से भाजपा सांसद रमेश कौशिक और गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक हैैं। सोनीपत शहर से विधायक कविता जैन हरियाणा कैबिनेट में सीनियर मंत्री हैैं और उनके पति राजीव जैन सीएम मनोहरलाल के मीडिया सलाहकार हैैं। पिछले चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना में ही रैली कर ताबड़तोड़ घोषणाएं की थी।

सोनीपत संसदीय क्षेत्र से हालांकि सांसद ब्राह्मण हैैं, लेकिन इस क्षेत्र को जाटलैंड माना जाता है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ स्वयं गोहाना में होने वाली रैली की तैयारियों को देख रहे हैैं। धनखड़ गोहाना का दौरा भी कर चुके। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के अनुसार इस रैली को किसान धन्यवाद रैली का नाम दिया गया है। इन रैलियों के जरिये किसानों को फसलों के दाम बढऩे पर होने वाले करीब 1500 करोड़ रुपये के लाभ की जानकारी दी जा रही है। रैली में मुख्यमंत्री किसानों के हक में कुछ घोषणाएं कर सकते हैैं।

Back to top button