जापान भूकंप : मृतकों की संख्या 40 हुई , बचाव कार्य जारी

भूकंप के झटको समेत अन्य कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं से लगातार जूझते रहने वाले जापान में कुछ दिनों पूर्व एक भीषण भूकंप आया था। यह भूकंप इतना तीव्र था कि इससे हुए नुक्सान का अभी तक आकलन भी नहीं लगाया जा रहा है। भूकंप के मलबे को हटा कर लोगों को सुरक्षित बहार निकले में जुटे बचाव दलों को रोज -रोज एक न एक नए मृतक की लाश मिल रही है। 

इस बचाव अभियान से जुड़े अधिकारीयों के मुताबिक इस भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या अब 40 हो गई है वही अब तक मलबे के निचे दबे दर्जनों लोगो को निकला जा चूका है।  इन अधिकारीयों ने ये जानकारी रविवार सुबह जापानी मीडिआ के साथ साझा की है। अधिकारीयों के मुताबिक बचाव कार्य  अभी भी जारी है और अभी मलबे के निचे कुछ और लोग जिन्दा या मृत अवस्था में मिल सकते है। 

गौरतलब है कि बीते गुरुवार जापान के होकायिदो द्वीप में 6.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इस भूकंप की वजह से कई मकान धरासाई हो गए थे जिसमे दबने से अब तक 40 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही सैकड़ो लोग घायल भी हो गए थे जबकि  दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। उल्लेखनीय है कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे भी भूकंप प्रभावित इलाके का बार बार दौरा कर रहे है  ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि  बचाव कार्य  पूरी स्फूर्ति और ईमानदारी से किया जा रहा है। 

 

Back to top button