सेहत के लिए रामबाण है गुड़, इन बीमारियों से रखता है कोषों दूर

समय के साथ-साथ लोगों का रहन-सहन और खान-पान सभी बदल जाते हैं। कभी गुड़ हमारी थाली का अहम हिस्सा माना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे ये हमारी थाली से गायब होता जा रहा है। आप जानते हैं कि गुड़ आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है। ये हमारे शरीर को गर्मी देता है, साथ ही अस्थमा जैसे गंभीर रोग से बचाने में भी हमारी मदद करता है।

इतना ही नहीं गुड़ हडि्डयों को मजबूत करता है, साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान भी करता है। गुड़ के अनेकों फायदे हैं- आइए आपको बताते हैं कि गुड़ किस तरह आपको सेहतमंद रखने के लिए मददगार है।

गुड़ पेट से संबंधित कई समस्‍याओं का रामबाण इलाज है। खट्टी डकारें आने या पेट की अन्य समस्याओं में गुड़ में काला नमक मिलाकर चाटने से लाभ होता है। इसके अलावा, यह तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने में भी काफी सहायक होता है।

गुड़ आयरन का बहुत बड़ा स्रोत है, जो खून की कमी को दूर करता है।

ब्लड प्रेशर की परेशानी है तो गुड़ का इस्तेमाल करें। गुड़ ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम भी करता है।

गुड़ हडि्डयों को मजबूत करता है। जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर गुड़ का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध होता है। प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।

शरीर मजबूत और एक्टिव बनाता है गुड़। गु़ड़ एक अच्छा मूड बूस्ट है, यह आपके मूड को खुशनुमा बनाने में मदद करता है। इसके अलावा माइग्रेन की समस्या में भी गुड़ फायदा पहुंचाता है।

सर्दी-जुकाम में कारगर है गुड़। सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद है गुड़। आप की आंखों की रोशनी कम हो रही है तो गुड़ खाने की आदत डाले फायदा मिलेगा।

Back to top button