आसान नहीं है ‘एस्केलेटर’ से नीचे उतरना, यह वीडियो देख हँसते हँसते हो जायेंगे लोट पोट

दुनिया में हिंदुस्तान इकलौता ऐसा देश हैं जहां विविधताएं अपार हैं। यहां तमाम धर्मों, संस्कृति और मिजाजों वाले लोग रहते हैं। इसी विविधताओं के बीच कई बार हमें अजब और गजब घटनाएं भी देखने को मिल जाती हैं। एक रेलवे सटेशन पर ऐसी ही एक मजेदार घटना देखने को मिली,यहां लोगों की सुविधा के लिए एस्कीलेटर (स्व चलित सीढ़ियां) को लगाया गया था, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये परेशानी का सबब बन गया तो कुछ के लिए मजे लूटने की जगह।

आसान नहीं है 'एस्केलेटर' से नीचे उतरना, यह वीडियो देख हँसते हँसते हो जायेंगे लोट पोट   एक मिनट 9 सेकण्ड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चारो ओर फैला हुआ है। जहां एक पुरुष और महिला ऊपर जाती एस्केलेटर से नीचे आने की कोशिश कर रहे हैं। यह वीडियो किसने बनाया, इसकी जानकारी तो नहीं लेकिन इसकी वजह से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, पहले आप वीडियो देखें।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें..

इस वीडियो को Mi Mubaikar नाम के फेसबुक पेज पर ‘ये है इंडिया कैप्शन, देश आगे बढ़ रहा और हम पीछे जा रहे हैं’ कैप्शन के साथ शेयर किया गया। इस पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया, किसी ने कहा कि कंपनी को एस्केलेटर के पास जरूरी दिशा-निर्देश लिखने चाहिए तो किसी ने कहा कि लोगों का मजाक बनाना आसाान होता है, इंसान के हाथ में जब नई चीज आती है तो उससे ऐसी गलतियां हो जाती हैं।

Back to top button