IPL9 में खिलाड़ियों ने इस वजह से पहने थे रंगीन जूते

आइपीएल9 सीजन में कई क्रिकेटर मैदान पर रंगीन जूते पहने नजर आए थे युवी ने उस राज को सार्वजनिक किया है।

09_06_2016-05yuvrajनई दिल्ली। आइपीएल9 सीजन में कई क्रिकेटर मैदान पर रंगीन जूते पहने नजर आए थे। युवराज सिंह, मैक्कुलम, रॉबिन उथप्पा, मिचेल मार्श, एबी डीविलियर्स और अन्य जब ये खास जूते पहनकर मैदान पर उतरते थे तो दर्शकों का मन मोह जाता था। हालांकि तब किसी को इसका खास कारण पता नहीं था। सभी यही सोचता थे कि आइपीएल को नया रंग देने के लिए ऐसा किया गया होगा, लेकिन इसके पीछे का असली कारण अब पता चला है। युवी ने उसे सार्वजनिक किया है।सनराइजर्स हैरदाबाद के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने बताया कि यह जर्मन स्पोर्ट्सवियर कंपनी पूमा (Puma) का फैशन ट्रि्क था। कंपनी चाहती थी कि उसे नए स्टाइल वाले जूतों से भारत के लोग भी रूबरू हों। दरसअल, आइपीएल ही नहीं पूमा के लिए प्रचार करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ी कंपनी की नई रेंज के जूते पहन रहे हैं। कंपनी की इस कवायद का मकसद अपने नए ब्रांड का प्रचार करना है।

 

Back to top button