आईपीएल सीजन-11 नीलामी हुई खत्म, दूसरे दिन उनादकट को मिले 11.5Cr, तीसरी बार में बिके क्रिस गेल

आईपीएल सीजन-11 के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हुई. इस दो दिवसीय नीलामी में खिलाड़ी बिके हैं, जिसमें 113 भारतीय और 56 विदेशी क्रिकेटर्स शामिल हैं. इन खिलाड़ियों में 91 कैप्ड और 78 अनकैप्ड साथ ही 1 एसोसिएट देश का क्रिकेटर भी शामिल है. इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजियों द्वारा कुल 431.70 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं.

आईपीएल सीजन-11 नीलामी हुई खत्म, दूसरे दिन उनादकट को मिले 11.5Cr, तीसरी बार में बिके क्रिस गेलआईपीएल सीजन 2018 की नीलामी में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ में खरीदा है. जबकि दूसरे महंगे क्रिकेटर जयदेव उनादकट रहे, जिन्हें राजस्थान ने ही 11.5 करोड़ में खरीदा है. वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज  क्रिस गेल तीसरी बार में बिके. गेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरकार 2 करोड़ में खरीद लिया.

दूसरे दिन बिके खिलाड़ियों की लिस्ट

91. जेवॉन सियरलेस (30 लाख) KKR ने खरीदा

90. मंजूर डार (20 लाख) KXIP ने खरीदा

89. निधीश एम (20 लाख) MI ने खरीदा

88. दुष्मंता चमीरा (50 लाख) RR ने खरीदा

87. क्रिस गेल (2 करोड़) किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा

86. पवन देशपांडे (20 लाख) RCB ने खरीदा

85.आर्यमन विक्रम बिरला (30 लाख) RR ने खरीदा

84. जतिन सक्सेना (20 लाख) RR ने खरीदा

83.चैतन्य बिश्नोई (20 लाख) CSK ने खरीदा

82. मोनू शर्मा (20 लाख) CSK ने खरीदा

81. क्षितिज शर्मा (20 लाख) CSK ने खरीदा

80. महदी हसन (20 लाख) SRH ने खरीदा

79. मोहसिन खान (20 लाख) MI ने खरीदा

78. महिपाल लोमरोर  (20 लाख) RR ने खरीदा

77. मार्क वुड (1.5 करोड़) CSK ने खरीदा

76. अनुकूल रॉय (20 लाख) MI ने खरीदा

75. मयंक डागर (20 लाख) KXIP ने खरीदा

74. प्रदीप साहू (20 लाख) KXIP ने खरीदा

73.अकीला धनंजय (50 लाख) MI ने खरीदा

72. बेन लाफलिन (50 लाख) RR ने खरीदा

71. मयंक मारकंडे (20 लाख) MI ने खरीदा

70. सयान घोष (20 लाख) DD ने खरीदा

69. बिपुल शर्मा (20 लाख) SRH ने खरीदा

68. आदित्य तारे (20 लाख) MI ने खरीदा

67. प्रशांत चोपड़ा (20 लाख) RR ने खरीदा

66. सिद्धेश लाड (20 लाख) MI ने खरीदा

65. टिम साउदी 1 करोड़ RCB ने खरीदा

64. मिचेल जॉनसन 2 करोड़ KKR ने खरीदा

63. पार्थिव पटेल  1.7 करोड़ RCB ने खरीदा

62. नमन ओझा 1.4 करोड़ DD ने खरीदा

61. सैम बिलिंग्स 1 करोड़ CSK ने खरीदा

60. मुरली विजय 2 करोड़ CSK ने खरीदा

क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल नहीं बिके

59. मिथुन एस (20 लाख) राजस्थान ने खरीदा

58. अनिरुद्ध जोशी (20 लाख) RCB ने खरीदा

57. ध्रुव शोरे (20 लाख) CSK ने खरीदा

56. कनिष्क सेठ (20 लाख) CSK ने खरीदा

55. शरद लांबा (20 लाख)  MI ने खरीदा

जॉल पेरिस, झाए रिचर्डसन, मयंक डागर, अनुकूल रॉय पर नहीं लगी बोली

54. लुंगी नगीदी (50 लाख) CSK ने खरीदा

थिसारा परेरा, जेजे स्मूटस, शेल्डन कोटरल, मर्चेंट डी लांगा, मैट हेनरी, अभिमन्यू मिथुन, मोर्ने मोर्केल पर नहीं लगी बोली

53. संदीप लामिचने (20 लाख) DD ने खरीदा

ईशान पोरेल, विकास टोकस, अभिषेक सखूजा, आंद्रे फ्लेचर, जेसन होल्डर नहीं बिके

52.आसिफ केएम (40 लाख) CSK ने खरीदा

51. बेन द्वारशियस (1.4 करोड़) पंजाब ने खरीदा

स्मित पटेल, महेश रावत पर नहीं लगी बोली

50. श्रीवत्स गोस्वामी (1 करोड़) SRH ने खरीदा

अतीत सेठ, शशांक सिंह पर नहीं लगी बोली

49. अक्षदीप नाथ (1 करोड़) पंजाब ने खरीदा

48. श्रेयस गोपाल (20 लाख) राजस्थान ने खरीदा

47. तेजेन्द्र ढिल्लों (55 लाख) MI ने खरीदा

46. कैमरन डेलपोर्ट (30 लाख) KKR ने खरीदा

45.दीपक चाहर (80 लाख) चेन्नई ने खरीदा

हरदीप भाटिया, उन्मुक्त चंद, अमनदीप खरे, विराट सिंह, बाब अपराजित पर नहीं लगी बोली

44. तनमय अग्रवाल (20 लाख) हैदराबाद ने खरीदा

43. एंड्रू टाय (7.2 करोड़) पंजाब ने खरीदा

42. बिली स्टानलाके (50 लाख) SRH ने खरीदा

41.बरिंदर सरां (2.2 करोड़) पंजाब ने खरीदा

लोकी फर्ग्यूसन, बेन लॉघलिन, टाइमल मिल्स और एडम मिल्ने पर नहीं लगी बोली

40. जेसन बेहरेनडोर्फ़ (1.5 करोड़) MI ने खरीदा

39. मिचेल सेंटनर (50 लाख) चेन्नई ने खरीदा

38. क्रिस जॉर्डन (1 करोड़) SRH ने खरीदा

जॉन हास्टिंग्स, रोवमैन पॉवेल, हिलटन कार्टराइट, डेविड विली, टॉम लेथम, कुशल परेरा, ल्यूक रोंकी, वरुण आरोन और श्रीनाथ अरविन्द पर नहीं लगी बोली

37. जेपी ड्यूमिनी (1 करोड़) मुंबई इंडियंस ने खरीदा

एडेन मार्करम और एस्टन एगर पर नहीं लगी बोली

 

36. जाकिर खान (60 लाख) राजस्थान ने खरीदा

35. जगदीशन नारायण (20 लाख) चेन्नई ने खरीदा

जॉनसन चार्ल्स, निरोशन डिकवेला, निकोलस पूरन, केदार देवधर, सीएम गौतम, मिहिर हिरवानी और मयंक मारकंडे नहीं बिके

नाथू सिंह पर नहीं लगी बोली

34. अनुरीत सिंह (30 लाख) राजस्थान ने खरीदा

33. प्रदीप सांगवान (1.5 करोड़) मुंबई ने खरीदा

बिपुल शर्मा, स्वप्निल सिंह, ईश्वर पांडे और सायन घोष पर नहीं लगी बोली

32. अभिषेक शर्मा (55 लाख) दिल्ली ने खरीदा

प्रवीण दुबे को नहीं मिला खरीददार

31. शिवम मावी (3 करोड़) KKR ने खरीदा

30. अंकित शर्मा (20 लाख) राजस्थान ने खरीदा

29. मनजोत कालरा (20 लाख) दिल्ली ने खरीदा

28. सचिन बेबी (20 लाख) हैदराबाद ने खरीदा

27. रिंकू सिंह (80 लाख) KKR ने खरीदा

26.अपूर्व वानखेड़े (20 लाख) KKR ने खरीदा

नेथन लियोन, फवाद अहमद, तबरेज शम्सी, अनमोलप्रीत सिंह और प्रज्ञान ओझा पर नहीं लगी बोली

25. मुजीब जादरान (4 करोड़) पंजाब ने खरीदा

डेल स्टेन पर नहीं लगी बोली

24. शार्दुल ठाकुर (2.6 करोड़) चेन्नई ने खरीदा

23. ट्रेंट बोल्ट (2.2 करोड़) दिल्ली ने खरीदा

22. जयदेव उनादकट (11.5 करोड़) राजस्थान ने खरीदा

21. नेथन कुल्टर नाइल (2.2 करोड़) RCB ने खरीदा

20. मोहम्मद सिराज (2.6 करोड़) RCB ने खरीदा

19. विनय कुमार (1 करोड़) KKR ने खरीदा

18. संदीप शर्मा (3 करोड़) हैदराबाद ने खरीदा

17. मोहित शर्मा (2.4 करोड़) पंजाब ने RTM के जरिए खरीदा

16. धवन कुलकर्णी (75 लाख) राजस्थान ने RTM के जरिए खरीदा

ऋषि धवन पर नहीं लगी बोली

15. मोहम्मद नबी (1 करोड़) हैदराबाद ने खरीदा

14. बेन कटिंग (2.2 करोड़) मुंबई ने खरीदा

कोरी एंडरसन और एम हेनरिक्स पर नहीं लगी बोली

13. गुरकीरत सिंह मान (75 लाख) दिल्ली ने खरीदा

12. जयंत यादव (50 लाख) दिल्ली ने खरीदा

11. डेनियल क्रिश्चियन (1.5 करोड़) दिल्ली ने खरीदा

10. पवन नेगी (1 करोड़) RCB ने RTM के जरिए खरीदा

9. वॉशिंगटन सुंदर (3.2 करोड़) RCB ने खरीदा

8. मनोज तिवारी (1 करोड़) पंजाब ने खरीदा

ट्रेविस हेड और कोलिन इनग्राम पर नहीं लगी बोली

7. मनदीप सिंह (1.4 करोड़) RCB ने खरीदा

एलेक्स हेल्स, इयोन मॉर्गन, शॉन मार्श और लेंडल सिमंस पर नहीं लगी बोली

6. सौरभ तिवारी (80 लाख) मुंबई ने खरीदा

5. इविन लुईस (3.8 करोड़) मुंबई ने खरीदा

4. मुरुगन अश्विन (2.2 करोड़) RCB ने खरीदा

इकबाल अब्दुल्ला और शिविल कौशिक नहीं बिके

3. गौतम कृष्णप्पा (6.2 करोड़) RR ने खरीदा

साई किशोर, तेजस बरोका और जगदीश सुचित पर नहीं लगी बोली

2. शाहबाज नदीम (3.2 करोड़) दिल्ली ने खरीदा

के सी करिअप्पा पर नहीं लगी बोली

1. राहुल चाहर (1.9 करोड़) मुंबई ने खरीदा

पहले दिन नीलामी के बाद खिलाड़ियों की लिस्ट

किंग्स इलेवन पंजाब

1. अक्षर पटेल (6.75 करोड़)  2.रविचंद्रन अश्विन (7.6 करोड़)  3. युवराज सिंह (2 करोड़) 4. करुण नायर (5.6 करोड़) 5. लोकेश राहुल (11 करोड़) 6. डेविड मिलर (3 करोड़) 7. एरॉन फिंच (6.2 करोड़) 8. मार्कस स्टोइनिस (6.2 करोड़) 9. मयंक अग्रवाल (1 करोड़) 10. अंकित सिंह राजपूत (3 करोड़)

दिल्ली डेयरडेविल्स

1. श्रेयस अय्यर  (7 करोड़) 2. ऋषभ पंत (8 करोड़) 3. क्रिस मॉरिस (7.1 करोड़) 4. ग्लेन मैक्सवेल (9 करोड़) 5. गौतम गंभीर (2.8 करोड़) 6. जेसन रॉय (1.5 करोड़) 7. कॉलिन मुनरो (1.9 करोड़) 8. मोहम्मद शमी (3 करोड़) 9. कैगिसो रबाडा (4.2 करोड़) 10. अमित मिश्रा (4 करोड़) 11. पृथ्वी शॉ (1.2 करोड़) 12. राहुल तेवतिया  (3 करोड़) 13. विजय शंकर (3.2 करोड़) 14. हर्षल पटेल (20 लाख) 15. अवेश खान (70 लाख)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

1. विराट कोहली (17 करोड़) 2. एबी डिविलयर्स (11 करोड़) 3. सरफराज खान (1.75 करोड़) 4. ब्रेंडन मैक्कुलम (3.6 करोड़) 5. क्रिस वोक्स (7.4 करोड़) 6. कॉलिन डी ग्रैंडहोम (2.2 करोड़) 7. मोईन अली (1.7 करोड़) 8. क्विंटन डी कॉक (2.8 करोड़) 9. उमेश यादव (4.2 करोड़) 10. युजवेंद्र चहल (6 करोड़) 11. मनन वोहरा (1.1 करोड़) 12. कुलवंत खेजरोलिया (85 लाख) 13. अनिकेत चौधरी (30 लाख) 14. नवदीप सैनी (3 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद

1. डेविड वॉर्नर  (12 करोड़) 2. भुवनेश्वर कुमार  (8.5 करोड़) 3. ऋद्धिमान साहा (5 करोड़) 4.  यूसुफ पठान (1.9 करोड़) 5.कार्लोस ब्रैथवेट (2 करोड़) 6. शिखर धवन (5.2 करोड़) 7. शाकिब अल हसन (2 करोड़) 8. केन विलियम्सन  (3 करोड़) 9. मनीष पांडे (11 करोड़) 10. रिकी भुई (20 लाख) 11. दीपक हुड्डा (3.6 करोड़) 12. राशिद खान (9 करोड़) 13. सिद्धार्थ कॉल (3.8 करोड़) 14. बेसिल थंपी (95 लाख) 15. टी नटराजन (40 लाख) और 16. खलील अहमद (3 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स

1. स्टीव स्मिथ  (12 करोड़) 2. बेन स्टोक्स (12.5 करोड़) 3. अजिंक्य रहाणे (4 करोड़) 4. स्टुअर्ट बिन्नी (50 लाख) 5. संजू सैमसन (8 करोड़) 6. जोस बटलर (4.4 करोड़) 7. राहुल त्रिपाठी (3.4 करोड़) 8. डार्सी शॉर्ट (4 करोड़) 9. जोफ्रा आर्चर (7.2 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़), सुरेश रैना (11 करोड़), रवींद्र जडेजा (7 करोड़)केदार जाधव (7.80 करोड़ ), ड्वेन ब्रावो (6.40 करोड़ ), कर्ण शर्मा (5 करोड़ ), शेन वाटसन (4 करोड़ ); अंबाती रायडू (2.20 करोड़ ); हरभजन सिंह (2 करोड़ ), फाफ डु प्लेसिस (1.60 करोड़), इमरान ताहिर (1 करोड़)

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (15 करोड़), हार्दिक पंड्या (11 करोड़), जसप्रीत बुमराह (7 करोड़)क्रुणाल पंड्या (8.80 करोड़), ईशान किशन (6.2 करोड़), कीरोन पोलार्ड (5.40 करोड़), पैट कमिंस (5.40), सूर्यकुमार यादव (3.20 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (2.20 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स

सुनील नरेन (8.5 करोड़), आंद्रे रसेल (7 करोड़)क्रिस लिन (9.60 करोड़), मिशेल स्टार्क (9.40 करोड़), दिनेश कार्तिक (7.40 करोड़), रॉबिन उथप्पा (6.40 करोड़), कुलदीप यादव (5.80 करोड़), पीयूष चावला (4.20 करोड़), नीतीश राणा (3.40 करोड़), कमलेश नागरकोट्टी (3.20 करोड़), शुभमान गिल (1.80 करोड़), इशांक जग्गी (20 लाख)

Back to top button