IPL 2020 : मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा ने धोनी की टीम के बारे में कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) के 13वें संस्करण का आज आगाज हो रहा है। आईपीएल के पहले मैच में आज शाम मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमों ने मिलकर सात आईपीएल खिताब जीते हैं, जिनमें चेन्नई ने तीन और मुंबई ने चार बार खिताबी जीत हासिल की है। दोनों टीमें टूर्नामेंट के पिछले संस्करण के खिताबी मुकाबले में भी आमने-सामने थीं।
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले को लेकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस द्वारा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा,”चेन्नई के खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार होता है, हम उनके खिलाफ मैच का आनंद लेते हैं। लेकिन जब हम चेन्नई के खिलाफ खेलते हैं तो वह हमारे लिए अन्य विपक्षियों की तरह ही होते हैं।”
Also Read : IPL 2020 : 14 महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे धोनी, ट्विटर पर छाया #WelcomeBackDhoni
रोहित शर्मा ने मुंबई के चार आईपीएल खिताबों का नेतृत्व किया और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल कप्तान बन गए। यूएई में खराब रिकॉर्ड के बावजूद रोहित इस सत्र में टीम के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। वर्ष 2014 में यूएई में मुंबई इंडियंस की टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
इस बीच, टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने कहा है कि लोग इन दोनों टीमों के बीच मैच देखने को उत्सुक रहते हैं। यह उन दो फ्रेंचाइज़ियों में से एक है जिन्हें प्रशंसकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। IPL 2020 यूएई के तीन स्थानों अबू धाबी, दुबई और शारजाह में 10 नवम्बर तक खेला जाएगा।
The post IPL 2020 : मैच से ठीक पहले रोहित शर्मा ने धोनी की टीम के बारे में कही ये बड़ी बात appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button