बढ़ती तोंद को अंदर करना चाहते हैं तो रोजाना करें ये 1 काम

फिजीकल फिटनेस के लिए सबसे बड़ी बाधा है बाहर की ओर निकलता पेट। आज के दौर में अधिकांश लोग इसी से परेशान रहते हैं। जो लोग सपाट पेट की कल्पना करते हैं और उसके लिए प्रयासरत रहते है उन्हें सपाट पेट पाने के लिए ना तो डायटिंग की जरूरत होती है और ना ही बहुत ज्यादा तनाव लेने की।सपाट पेट के लिए आप सपाट पेट व्यायाम कर सकते हैं यानी पेट को सपाट करने के लिए किए जाने वाले व्यायाम। यूं तो वजन कम करने, वजन बढ़ाने के भी कई व्यायाम हैं लेकिन इसके अलग सपाट पेट के लिए अलग व्यायाम होते हैं। आइए जाने सपाट पेट के लिए व्यायाम।

फ्लैट टमी पाने के लिए एक्‍सरसाइज

  • सामान्य रूप से प्रतिदिन व्यायाम करके भी आप सपाट पेट पा सकते हैं लेकिन यदि आप जल्दी पेट को सपाट करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको खास व्यायाम अपनाने होंगे।
  • आपको सपाट पेट के लिए अपनी डायट में बदलाव के साथ अलग-अलग और अधिक समय तक प्रतिदिन व्यायाम करना होगा। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि वे कुछ भी खाते रहें और अधिक व्यायाम कर लें तो वे अपनी एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न कर लेंगे तो यह उनका सिर्फ एक भ्रम है।
  • आपको सपाट पेट के लिए कुछ ऐसे व्यायाम और जानकारी हासिल करनी होगी जिससे आप पेट को आराम से सपाट बना सकें और यह भी जानना जरूरी है कि आखिर वे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हैं जिनको खाने से आपको सपाट रहने में मदद मिलेगी और यह आपकी बॉडी पर वर्क करेंगे।
  • आपको प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा तेज-तेज चलना होगा और जागिंग करनी होगी। इसके साथ ही सप्ताह में कम से कम तीन बार आपको ऐसा करना होगा ताकि आपका मेटॉबालिज्म इस लायक हो जाए कि वह शरीर के फैट को कम कर सकें।
  • आपको सप्ताह में कम से कम तीन बार एब्स बनाने के लिए एक्सरसाइज करें ताकि आपके शरीर पर फैट जमा ना हो और आप अपनी फिजीकल फिटनेस का बनाएं रखें। इसके साथ ही ये भी ध्यान रखें एब्स बनाने की प्रक्रिया में दंड-बैठक ना करें, इससे आपके सिर्फ हिप्स फ्लैक्सिबल होंगे आपका पेट सपाट नहीं होगा।

    जानिए क्या हैं टूटी हुई हड्डी को जोड़ने के घरेलू नुस्खे

  • पेट को सपाट बनाने के लिए यह भी बहुत जरूरी है कि आप कम शुगर लें, बहुत कम लोग जानते हैं कि शुगर ज्यादा लेने से फैट बढ़ता है और टमी बाहर निकलती है। लिहाजा शुगर कम लें।
  • यूं तो पेट को सपाट करने के लिए कई आसन हैं, लेकिन आपके लिए सबसे अच्छा आसन कपालभाति कर सकते हैं। इसमें आप जोर-जोर से सांस लेते हैं और पेट को अंदर बाहर करते हैं। इससे मांसपेशियां तो मजबूत होती ही हैं, साथ ही आपका पेट भी सपाट बना रहता है। लेकिन बेहतर होगा कि आप यह आसन किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
  • अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ायें और ब्रेड, पास्ता, आलू, व्हाइट राइस सीमित मात्रा में ही खायें। अच्छा है कि आप ब्राउन राइस खायें। फ्रैश फ्रूट और वैजिटेबल्स भी पेट को सपाट बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं।
Back to top button