गर्लफ्रेंड नहीं, मंदिर में पत्नी मिली !
गर्लफ्रेंड नहीं, मंदिर में पत्नी मिली !
सोशल मीडिया में एक अजब गजब खबर सामने आयी है जो आपके लिए जितनी रोचक है उतनी ही सोशल मीडिया पर आशिकी के रोमांच का सोपान करने वाले लोगों के लिए एक सबक भी है। खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के दारागंज इलाके की है जहाँ हाल ही में एक ऐसी घटना हुई है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दूसरी औरतों के चक्कर में पड़े एक पति को उसकी अपनी ही पत्नी ने ऐसे जाल में फंसाया कि वो सीधा पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गया। ये अनोखा मामला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
‘गर्लफ्रेंड’ से मिलने पहुंचा पति, सामने मिली बीवी
नवाबगंज की रहने वाली सोनी त्रिपाठी की शादी करीब 9 साल पहले प्रतापगढ़ के किसुनदासपुर गांव के रहने वाले प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी। लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी शुरू से ही ठीक नहीं चल रही थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद पति प्रभुदत्त ने बिना किसी वजह के झगड़ा करके अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पिछले 5 सालों से सोनी अपनी एक साल की बेटी के साथ बड़ी मुश्किल से अपने मायके में रह रही थी। इस लंबे समय में पति ने एक बार भी उसकी या अपनी बच्ची की कोई खोज-खबर नहीं ली।
पति की जिद पर 2 मई को दारागंज के नागवासुकी मंदिर में मिलने का समय तय हुआ। प्रभुदत्त अपनी नई ‘गर्लफ्रेंड’ से मिलने की खुशी में झूमता हुआ मंदिर पहुंचा। लेकिन वहां अपनी पत्नी सोनी को मुस्कुराते हुए खड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। जैसे ही उसे समझ आया कि वो अपनी ही पत्नी के जाल में फंस चुका है और उसकी सारी पोल खुल गई है, उसने मंदिर में ही हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक, उसने गुस्से में सोनी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
आखिरकार पहुंचा जेल
मंदिर परिसर में हंगामा बढ़ता देख लोग इकट्ठा हो गए और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट कर रहे प्रभुदत्त को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। सोनी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पति को सबक सिखाने के लिए पत्नी सोनी का यह ‘ऑपरेशन इंस्टाग्राम’ अब पूरे उत्तर प्रदेश और देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कौन थी वो ‘लड़की’?
अपने पति को सबक सिखाने के लिए सोनी ने एक मास्टर प्लान बनाया। उसने इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान छिपाकर एक नई आईडी बनाई और अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। प्रभुदत्त अपनी पत्नी को पहचान नहीं पाया और उसे कोई खूबसूरत लड़की समझकर दिन-रात चैटिंग करने लगा। दोनों के बीच कई दिनों तक प्यार भरी बातें चलती रहीं। अपनी असली जिंदगी से बेपरवाह पति उस अनजान लड़की से मिलने के लिए बेचैन हो गया।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
खाने में लाजवाब लेकिन बेहद जहरीली है ये मछली, सिर्फ कुछ ही शेफ को आता है बनाना
खाने में लाजवाब लेकिन बेहद जहरीली है ये मछली, सिर्फ कुछ ही शेफ को आता है बनाना
दुनिया भर में कई ऐसी चीजें हैं जो स्वादिष्ट तो होती हैं लेकिन उनके साथ खतरा भी जुड़ा होता है. ऐसी ही एक मछली है फुगु, जिसे पफरफिश या ब्लोफिश भी कहते हैं. यह जापानी व्यंजन के रूप में मशहूर है. इसका स्वाद इतना अनोखा और लाजवाब है कि लोग हजारों रुपये खर्च करके इसे खाने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन यह मछली बेहद जहरीली भी है.
पकाने में एक छोटी सी लापरवाही खाने वाले की जान ले सकती है. फुगु मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन (TTX) नाम का घातक न्यूरोटॉक्सिन पाया जाता है. यह जहर साइनाइड से भी 1200 गुना ज्यादा खतरनाक है. मछली के लीवर, अंडाशय, आंत और त्वचा में यह जहर सबसे ज्यादा होता है. इतना जहर कि एक मछली 30 से ज्यादा लोगों को मार सकती है. सबसे डरावनी बात यह है कि यह जहर रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन होता है.
जहर हटाने की खास ट्रिक
मछली में मौजूद जहर पकाने या उबालने से भी नष्ट नहीं होता. जापान में फुगु को साफ करने और परोसने के लिए शेफ को खास लाइसेंस लेना पड़ता है. इसमें दो साल की ट्रेनिंग के बाद लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा पास करनी होती है. प्रैक्टिकल में शेफ को मछली को जीवित अवस्था में साफ करना होता है. जहर वाले हिस्सों को बिना छुए अलग करना पड़ता है. परीक्षा में अगर जहर की एक बूंद भी मांस में चली गई तो उम्मीदवार फेल हो जाता है. सिर्फ 35 प्रतिशत उम्मीदवार ही इसमें पास होते हैं. सिर्फ लाइसेंस्ड शेफ ही फुगु परोस सकते हैं. फिर भी हर साल जापान में कुछ केस सामने आते हैं, जिसमें इसे खाने से लोगों की मौत हो जाती है.
घर पर रिस्क लेते हैं लोग
मौत के ज्यादातर मामले उन लोगों के होते हैं जो घर पर खुद इसे बनाने की कोशिश करते हैं. पुराने आंकड़ों में 1958 में एक साल में 176 मौतें हुई थी. अब सख्त नियमों के कारण मौतें कम हो गई हैं, लेकिन खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. इसके जहर से शुरू में मुंह के आसपास झुनझुनी, चक्कर आना, उल्टी और कमजोरी होती है. फिर शरीर का लकवा शुरू हो जाता है. व्यक्ति होश में रहता है लेकिन हिल भी नहीं सकता. सांस की मांसपेशियां बंद हो जाती हैं और जहर से मौत हो जाती है. इसका कोई एंटीडोट नहीं है. सिर्फ सपोर्टिव ट्रीटमेंट जैसे वेंटिलेटर पर रखना ही बचाव है.
फिर भी क्यों खाते हैं लोग?
इतना रिस्की होने के बाद भी लोग इसे खाते हैं क्योंकि ठीक से तैयार की गई फुगु बेहद स्वादिष्ट होती है. इसका मांस नरम, हल्का मीठा और अनोखा स्वाद वाला होता है. इससे साशिमी (कच्ची कटी हुई), फुगु सूप और अन्य डिशेज बनाई जाती हैं. कुछ शेफ जानबूझकर बहुत कम मात्रा में जहर छोड़ देते हैं ताकि मुंह में हल्की झुनझुनी हो, जो कुछ लोग आनंददायक मानते हैं. जापान के अलावा चीन, कोरिया और कुछ अन्य देशों में भी पफरफिश खाई जाती है. लेकिन जापान में यह सबसे ज्यादा पॉपुलर है. टोक्यो और अन्य शहरों में स्पेशल रेस्टोरेंट हैं जहां सिर्फ फुगु परोसी जाती है. एक प्लेट की कीमत हजारों रुपये तक हो सकती है.
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
प्यार में प्राइवेट डिटेक्टिव बन गई लड़की, ऑनलाइन ढूंढ निकाली लड़के की प्रेमिका
प्यार में प्राइवेट डिटेक्टिव बन गई लड़की, ऑनलाइन ढूंढ निकाली लड़के की प्रेमिका
प्यार में लोग अजीब-अजीब काम कर डालते हैं. कभी-कभी यह प्यार उन्हें इतना स्मार्ट बना देता है कि उन्हें देखकर प्रोफेशनल डिटेक्टिव भी शरमा जाए. हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसी ही कहानी वायरल हो रही है जिसने युवाओं को जोरदार तरीके से प्रभावित किया है. एक लड़की ने अपने एकतरफा प्यार के लिए पूरी जासूसी कर डाली और लड़के की असली प्रेमिका का पता लगा लिया.
वीडियो @zahavibes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसमें लड़की बताती है कि कैसे वह एक लड़के से बेहद प्यार करती थी. दोनों अच्छे दोस्त भी थे, लेकिन लड़की को बार-बार शक होता था कि कहीं उसकी कोई और गर्लफ्रेंड तो नहीं है. जब शक मजबूत हुआ तो उसने फैसला किया कि खुद ही सच जान लेगी. लड़की ने इंस्टाग्राम पर लड़के को स्टॉक किया और आखिरकार उसकी प्रेमिका का पता लगा ही लिया.
ऑनलाइन डिटेक्टिव
पोस्ट में लड़की ने बताया, “मैंने सोचा अगर मैं सच में उससे प्यार करती हूं तो मुझे सब कुछ पता होना चाहिए.” इसके बाद उसने इंस्टाग्राम पर डिटेक्टिव मोड ऑन कर दिया. उसने लड़के के फॉलोअर्स, फॉलोइंग, पुरानी स्टोरीज, म्यूचुअल फ्रेंड्स, लाइक्स, कमेंट्स और टैग्स सब कुछ खंगाल डाला. कुछ स्मार्ट सर्च टेक्नीक और क्रॉस चेकिंग के बाद उसने एक लड़की का अकाउंट ढूंढ लिया जिसके साथ लड़का सीक्रेटली रिलेशनशिप में था. वीडियो में लड़की स्टेप बाय स्टेप बताती है कि उसने कैसे क्लूज जोड़े और आखिरकार पूरी “कुंडली” निकाल ली. लड़के की प्रेमिका की फोटोज, उनके साथ घूमने की लोकेशन, डेट्स और यहां तक कि प्राइवेट मैसेजेस के संकेत भी उसने ढूंढ लिए. पूरा वीडियो देखने वाले दर्शक हैरान रह गए.
लोगों ने जताई हैरानी
एक यूजर ने कमेंट किया, “ये तो रियल लाइफ सीआईडी है!” दूसरे ने लिखा, “प्यार में इतनी मेहनत देखकर डर लगता है.” यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग इसे शेयर कर रहे हैं और अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ लड़कियां कह रही है कि प्यार में अंधा नहीं होना चाहिए, सब कुछ चेक करना चाहिए. वहीं कुछ लोग इसे unhealthy stalking मान रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी की प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए. लड़की ने वीडियो में आगे बताया कि जब उसे पक्का सबूत मिल गया तो उसने लड़के से कन्फ्रंट करने की बजाय खुद को संभाल लिया. एक तरफा प्यार में पागल होने से पहले ही उसने सच्चाई जान ली और मामले को आगे बढ़ने से बचा लिया.
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
वो खौफनाक जेल, जहां महिलाओं का सिर काटकर फुटबॉल खेलते हैं खूंखार कैदी
वो खौफनाक जेल, जहां महिलाओं का सिर काटकर फुटबॉल खेलते हैं खूंखार कैदी
जेल का नाम सुनते ही दिमाग में ऐसी जगह की तस्वीर बनती है, जहां अपराधियों को कानून के सख्त पहरे में रखा जाता है. लेकिन दुनिया में कुछ जेलें ऐसी भी हैं, जहां हालात इतने खौफनाक हैं कि वहां कैदी ही असली सत्ता चलाते हैं. इन जेलों में हिंसा, गैंगवार और खूनी संघर्ष आम बात मानी जाती है. खासकर मध्य अमेरिकी(Central American) देशों होंडुरास (Honduras) और अल साल्वाडोर (El Salvador) की जेलें दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में गिनी जाती हैं. यहां हालात इतने खतरनाक हैं कि कई बार जेल के अंदर ही एक साथ कई हत्याएं हो जाती हैं और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे रह जाती है.
जेल नहीं, गैंगस्टरों का अड्डा बन चुकी हैं कई जेलें
रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडुरास और अल साल्वाडोर की कई जेलों पर खतरनाक ड्रग्स कार्टेल और गैंग्स का दबदबा है. एमएस-13 और बैरियो 18 जैसे खूंखार गिरोह सिर्फ शहरों की सड़कों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जेलों में भी अपना नेटवर्क चलाते हैं. होंडुरास के पत्रकार मार्सेल ऑर्सोटो के अनुसार, इन देशों की भीड़भाड़ वाली जेलें कई गैंग लीडरों के लिए यह अस्थायी मुख्यालय जैसी बन चुकी हैं. जेल में बंद सरगना मोबाइल फोन और दूसरे संसाधनों की मदद से बाहर बैठे अपने लोगों को हत्या, वसूली और हमलों के आदेश देते रहते हैं. यहां तक की जेल में बैठे-बैठे ये गैंग शराब की तस्करी भी करते हैं. यही वजह है कि जेलों के भीतर हमेशा् खतरनाक गैंगवार छिड़ जाती है.
महिलाओं की जेल पर हुआ खूनी हमला
होंडुरास में हुई एक घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था. राजधानी तेगुसिगाल्पा के पास स्थित महिलाओं की जेल पर हथियारबंद गैंग सदस्यों ने हमला कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने जेल के अंदर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और कई कैदियों को घेर लिया। स्थिति इतनी भयानक हो गई कि हमलावरों ने आग भी लगा दी, जिससे कई महिलाएं बाहर नहीं निकल सकीं. इस घटना में 41 लोगों की मौत हो गई थी. घटना के बाद वहां की सरकार ने भी माना था कि जेल प्रशासन को हमले की जानकारी पहले से थी, लेकिन समय रहते कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन जेलों में गैंगवार के बाद कैदियों के सिर काटकर उनसे फुटबॉल तक खेली जाती है. इस भयावह घटना के बाद सरकार ने जेलों में बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान पुलिस को पिस्तौल, असॉल्ट राइफलें, गोला-बारूद, हथगोले और भारी मात्रा में नकदी मिली. इतना ही नहीं, जेलों से कीमती आभूषण भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई गई. इन खुलासों ने यह साफ कर दिया कि कई जेलों के अंदर अपराधी गिरोह किस हद तक मजबूत हो चुके हैं.
अल साल्वाडोर की जेलें क्यों मानी जाती हैं सबसे खतरनाक?
अल साल्वाडोर की जेलों की हालत तो और भी ज्यादा डरावनी बताई जाती है. यहां की सबसे बड़ी जेल एस्पेरांजा (Jail Esperanza) में क्षमता से कई गुना ज्यादा कैदी बंद हैं. इस जेल की क्षमता लगभग 10 हजार कैदियों की है , यहां 30 हजार से ज्यादा लोगों को रखा गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यहां गैंग सदस्यों ने एक बार जेल गार्ड की हत्या कर दी थी. ऐसी घटनाओं के कारण जेल कर्मचारी भी लगातार डर के माहौल में काम करते हैं. इन घटनाओं के बाद अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने जेल व्यवस्था को सख्त करने के लिए कई बड़े फैसले किए. सरकार ने एक विशाल आतंकवाद निरोधक जेल केंद्र भी बनाया है, जिसमें हजारों खतरनाक अपराधियों को रखा जा सकता है. सरकार का कहना था कि अब जेलों में मोबाइल फोन, अवैध सामान और गैंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने की कोशिश की जा रही है. इसके लिए बड़ी संख्या में सैनिकों और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. होंडुरास और अल साल्वाडोर की जेलें सिर्फ अपराधियों की कैद की जगह नहीं रह गई हैं, बल्कि कई बार ये खुद अपराध का केंद्र बन जाती हैं. गैंगवार, भीड़भाड़, हथियारों की तस्करी और प्रशासन पर गिरोहों का दबाव इन जेलों को दुनिया की सबसे खतरनाक जेलों में शामिल करता है. यही वजह है कि इन देशों की जेलों की कहानियां सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com
क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत? ईरान में इतना सस्ता मिल रहा है तेल
क्या है अमेरिका-इस्राइल में पेट्रोल की कीमत? ईरान में इतना सस्ता मिल रहा है तेल
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों को तेल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर अमेरिका, इस्राइल और ईरान में पेट्रोल की कीमत क्या है?
अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के कारण दुनिया के कई देश तेल और गैस की कमी का सामना कर रहे हैं। भारत में भी कुछ अफवाहों की वजह से लोगों के मन में पेट्रोल-डीजल की कमी का भय पैदा हो गया है। इसके कारण पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। सरकार ने कहा कि भारत में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है।
वर्तमान समय में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 प्रति लीटर है। मध्य-पूर्व में जारी तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच भयानक युद्ध जारी है। इस बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर उन देशों में पेट्रोल की क्या कीमते हैं। आइए जानते हैं कि अमेरिका, इस्राइल और ईरान में प्रेट्रोल की कीमत क्या है?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस युद्ध की शुरुआत होने से पहले पेट्रोल 81.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, लेकिन युद्ध के बाद अमेरिका में कीमतें 16-17 फीसदी बढ़ गई हैं और पेट्रोल 97.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल में पेट्रोल की कीमत 218.52 रुपये प्रति लीटर है। ईरान में लीबिया के बाद सबसे कम पेट्रोल की कीमत है। कच्चे तेल के भंडार के मामले में ईरान दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
क्या है ईरान में पेट्रोल की कीमत?
रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में 2.679 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है, तो वहीं लीबिया सबसे कम कीमत पर पेट्रोल बिक रहा है। लीबिया में पेट्रोल की कीमत 2.206 रुपये प्रति लीटर है।
आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com