भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा दिखे संदिग्ध, सर्च आपरेशन जारी

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जनियाल के अति संवेदनशील क्षेत्र में शनिवार को दो संदिग्ध देखे गए। एक स्थानीय महिला द्वारा संदिग्धों को देखे जाने के बाद सेना और पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। उक्त महिला खेतों से लौट रही थी। तभी दो संदिग्धों ने महिला से गांव का नाम पूछा और उसे जान से मारने की धमकी दी।भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा दिखे संदिग्ध, सर्च आपरेशन जारी

महिला के अनुसार संदिग्धों के चेहरे पर हल्की दाढ़ी थी। वह 20 से 25 साल की उम्र के लग रहे थे और एक ने पेंट-कमीज, जबकि दूसरे ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम चंद ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही इलाके में सेना के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या फिर व्यक्ति नहीं मिला है। पुलिस कड़ी नजर रखे हुए है।

Back to top button