रक्षा पर पाकिस्तान से छह गुना अधिक खर्च करता है भारत….
ग्लोबल फायर पावर – 2018 की सूची में चौथे स्थान पर अपनी स्थिति बरकरार रखने वाला भारत अपने रक्षा बजट पर 3.2 लाख करोड़ रुपये खर्च करता है। जो कि पाकिस्तान से छह गुना अधिक और चीन से तीन गुना कम है। पाकिस्तान जहां 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करता है वहीं चीन 10 लाख करोड़ रुपये। अमेरिका का रक्षा बजट 44 लाख करोड़ रुपये है। वहीं अपने रक्षा बजट पर सऊदी अरब चार लाख करोड़, ब्रिटेन 3.2 लाख करोड़ रुपये खर्च करते हैं।
ग्लोबल फायर पावर ने 2018 के इंडेक्स के लिए 136 देशों की सैन्य ताकत का आकलन किया। इसमें देशों की भौगोलिक स्थिति, साजो-सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की क्षमता, प्राकृतिक संसाधन और औद्योगिक समर्थन के आधार पर देशों को नंबर दिए गए। देशों की आर्थिक स्थिरता और उनके रक्षा बजट को सूची में महत्वपूर्ण रूप से शामिल किया गया। हालांकि सूची में देशों की परमाणु ताकत और वहां के राजनीतिक नेतृत्व को शामिल नहीं किया गया।
सबसे ताकतवर देश (सेना, नौसेना और वायुसेना की ताकत मिलाकर)
स्थान देश
पहला अमेरिका
दूसरा रूस
तीसरा चीन
चौथा भारत
पांचवां फ्रांस
17वां पाकिस्तान