उत्तराखंड में मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई विश्व में साख

डोईवाला, देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज सशक्त राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व में अपने साख बनाता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से अंकुश लगा है।उत्तराखंड में मोदी के नेतृत्व में भारत ने बनाई विश्व में साख

भानियावाला स्थित सिद्धिविनायक वेडिंग पॉइंट में मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाए जाने के साथ केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की बात कही। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सैनी, राजेंद्र मनवाल, वीर सिंह चौहान, अमित शाह, संपूर्ण सिंह रावत, रामगोपाल शर्मा, राजकुमार, दिनेश सजवाण, डबल सिंह भंडारी, नवीन चौधरी, दीवान सिंह रावत, विजय भट्ट आदि ने संगठन को मजबूत बनाने व कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों पर जुड़ने का आह्वान किया।

कई कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी भानियावाला मंडल द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने गोपाल शर्मा व नरेंद्र नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष रोहित गुप्ता, जिला सचिव विशाल शर्मा, तरुण चोपड़ा व विपुल चोधरी का पार्टी में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

Back to top button