इस मामले में दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड की दो सबसे बड़ी हीरोइनें दीपिका पादुकोण औऱ प्रियंका चोपड़ा के बीच हमेशा ही टक्कर लगी रहती है। अब लीजिए एक बार फिर से दीपिका ने प्रियंका को करारी मात दी है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित स्टार्स की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर सबसे ज्याद दीपिका पादुकोण सर्च की गई हैं। जी हां, इंडिया में पहली बार अनाउंस हुए इंस्टाग्राम अवॉर्ड में दीपिका ‘मोस्ट फॉलोड अकाउंट’ टाइटल की विनर बनी हैं।

अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल-4’ में रोमांस करेंगी कृति सेनन…

दीपिका ने ये करके एक बार फिर से प्रियंका को पीछे छो़ड दिया है। दीपिका औऱ प्रियंका के बीच टक्कर पिछले काफी वक्त से है। इंस्टाग्राम पर दीपिका के 22.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तो वहीं प्रियंका के 22 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं जिनके 20.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं और चौथे नंबर पर विराट कोहली हैं। जिनके 19.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विराट को ‘मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट’ का टाइटल मिला है। तो वहीं ईशान खट्टर को तेजी से उभरने वाले स्टार का खिताब मिला। खैर जो भी दीपिका एक बार फिर से प्रियंका से जीत गईं है।  

Back to top button