भगवान श्रीराम की इन 4 बातें में है सभी समस्याओं का हल

भगवान श्रीराम त्रेतायुग में जन्में, श्रीहरि के अवतार थे। श्रीराम के जीवन से काफी कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने त्रेतायुग में जिस तरह की विषम परिस्थितियों में रहकर भी रावण जैसे दानव का संहार किया, तो अयोध्या में रामराज्य स्थापित कर नए प्रतिमान स्थापित किए। जिनकी चर्चा सदियों बाद यानी कलयुग में भी होती है।

भगवान श्रीराम

श्रीराम के चरित्र से वैसे तो काफी कुछ सीखने लायक बातें हैं। लेकिन कुछ बातें जो वर्तमान में बिल्कुल सटीक बैठती हैं। यदि कोई भी इंसान इन बातों को अपनी दिनचर्या या जीवन में उतार ले तो उसे कभी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। और वह विषम परिस्थिति में फंस जाए तो हर समस्या का हल भी कर सकता है।

मर्यादा: 

यदि जिंदगी में मर्यादा का पालन करते हुए जीवन यापन करते हैं तो आपको वर्तमान और भविष्य में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी का समाना नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम ने अपना सारा जीवन मर्यादा में रहकर गुजारा, इसलिए तो हम प्रभु को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहते हैं।

पद की गरिमा बनाएं रखें: 

6 जनवरी दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किसकी बिगड़ी हुई चाल को सुधारेंगे भगवान शनिदेव

इंसान किसी भी पद पर हो, यदि वह अपने पद की गरिमा रखते हुए कार्य करे तो उसकी सभी जगह प्रशंसा होती है। श्रीराम जब अयोध्या के राजा थे तो अयोध्यावासियों ने सीताजी के चरित्र पर आक्षेप लगाया। तब श्रीराम ने जन यानी अयोध्या की लोगों की बात को सुनते हुए। सीता जी का त्याग किया। इस पूरी घटना का आशय यह है कि यदि आप किसी सर्वोच्च पद पर आसीन हों। तो वहां परिवार कमतर होता है। वहां सिर्फ लोगों को न्याय मिलना चाहिए।

Back to top button