मैदान में मजाक-मजाक में बन गया है यह फैशन, क्या आपको पता है?

पहले पहल क्रिकेट खिलाडिय़ों में अलग-अलग टोटके करने का चलन बहुत था। जैसै कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर स्टीव वॉ जो अपनी जेब में लाल रुमाल रखते थे। उसके दिन सचिन तेंदुलकर जोकि बैटिंग पर जाने से पहले हमेशा लेफ्ट पैड पहले बांधते थे।

मैदान में मजाक-मजाक में बन गया है यह फैशन, क्या आपको पता है?

 

अब एक नया तरीका का चलन क्रिकेट जगत में चल रहा है, जिसकी चारों ओर खूब चर्चा हो रही है। वो तरीका है- सेलिब्रेशन करते वक्त विभिन्न मूवमैंट बनाने का। उदाहरण क्रिस गेल की ही ले लीजिए।

गेल का गगनम स्टाइल भी रहा था काफी मशहूर

वैस्टइंडीज ने जब टी-20 विश्व कप जीता था तो पूरी टीम ने मैदान में गगनम स्टाइम वाला डांस किया था। इन सबमें सबसे आगे थे क्रिस गेल। गेल ने यह सिलसिला आगे भी जारी रखा। आईपीएल में उन्होंने जब भी धमाकेदार पारियां खेलीं यह स्टाइल करना नहीं भूले। इसके बाद ताजा उदाहरण भारतीय ओपनर शिखर धवन की सामने आ रही है। धवन शतक बनाने के बाद अक्सर अपने दोनों हाथ सीधे ऊपर करके जश्र मनाते हैं। इस जश्र के बारे में कहा गया कि यह स्टाइल मात्र एक चुटकले के कारण होता है। वो चुटकला जो हार्दिक पांड्या और शिखर धवन ही जानते हैं। इसलिए तो जब भी पांड्या या शिखर धवन कोई अचीवमेंट प्राप्त करते तो यह स्टाइल करना नहीं भूलते थे। 

 

 

बांगलादेशी प्लेयर नजमुल करते हैं नागिन डांस

मैदान में मजाक-मजाक में बन गया है यह फैशन, क्या आपको पता है?

लेकिन अब एक और प्लेयर का स्टाइल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वो प्लेयर हैं नजमुल इस्लाम। बांगलादेश के ऑलराउंडर नजमुल विकेट लेने का नागिन डांस करके मनाते हैं। बीते दिनों श्रीलंका के खिलाफ खेेले गए पहला टी-20 से नजमुल ने अपना डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 25 रन देकर दो विकेट झटके। लेकिन विकेट की बजाय उनका नागिन डांस इस दौरान चर्चा में रहा।

 

मजाक से शुरू हुआ था यह स्टाइल
नजमुल ने सबसे पहले बांगलादेश प्रीमियर लीग के दौरान यह स्टाइल दिखाया था। उनसे जब इस स्टाइल को करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह स्टाइल एक मजाक के कारण प्रवान चढ़ा था। दरअसल बीपीएल में राजशाही किंग्स की तरफ से खेलते वक्त एक दिन मैंने यूं ही मजाक में यह स्टाइल अपनाया। मुझे ऐसे करते देख हमारे कप्तान डैरेन सैमी डर गए। उसके बाद यह स्टाइल मैं लगातार करने लगा। अब सोशल साइट्स पर भी उनके स्टाइल को लोग अपना रहे हैं। यह अच्छी बात है।

 

Back to top button