राजधानी में मौसम ने ली करवट, भारी बारिश की चेतावनी के साथ ओरेंज अलर्ट किया जारी
September 24, 2018
1 minute read
राजधानी में मानसून फिर से सक्रिय हो जाने के चलते रविवार को हुई बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में ओरेंज अलर्ट की चेतावनी दी है। विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट और अपडेट रहने की हिदायत दी है।
मौसम विभाग ने रविवार को भी राजधानी में आरेंज अलर्ट की चेतावनी दी थी, लेकिन दिन में दिल्ली में कुछ ही ही जगहों पर बारिश हुई, लेकिन शाम के वक्त तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि सोमवार को दिल्ली में तेज बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ओरेंज अलर्ट की चेतावनी है।
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। इस बीच दिल्ली में तेज आंधी के साथ तेज बारिश के आसार बने हुए हैं।
तेज बारिश की संभावनाओं के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि मंगलवार को आसमान में बादल छाये रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।